वैश्विक

पिनाका मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण

डीआरडीओ ने आज दोपहर पिनाका मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया। इसका परीक्षण ओडिशा के तट पर चांदीपुर रेंज से किया गया। पिनाका एक आर्टिलरी मिसाइल सिस्टम है जो 75 किलोमीटर की दूरी तक सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।इससे पहले 12 मार्च 2019 को राजस्थान के पोखरण में भी इसका सफल परीक्षण किया गया था। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने तय लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगाया था और वांछित सफलता हासिल की थी। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk