वैश्विक

पाक जासूसी रैकेट का भंडाफोड़:07 नौसैनिक गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को पाकिस्तानी संपर्क वाले एक जासूसी रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा करते हुए भारतीय नौसेना के सात कर्मियों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि पुलिस की खुफिया शाखा ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और नौसेना के खुफिया विभा

Image Result For Indian Navy

ग के साथ मिलकर ‘ऑपरेशन डॉल्फिन्स नोज’ चलाया और इस जासूसी रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी

 दर्ज कर ली गई है। नौसेना के सात कर्मियों और एक हवाला ऑपरेटर को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है। कुछ अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी दिए बगैर उसमें कहा गया है कि जांच जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk