Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी

किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 117वीं जयंती पर मंत्री कपिल देव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने किसानों के साथ बुलंदी से खडे होने वाले, देश के 5वें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि किसानों के मसीहा के रूप में जाने वाले चौधरी चरण सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन ग्रामीण परिवेश की मर्यादा में जिया और ग्रामोत्थान के लिए अथक प्रयास किये।

इस अवसर पर राज्य मंत्री विजय कश्यप, पूर्व सांसद सोहनवीर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, श्रीमोहन तालय, जगदीश पांचाल, रेणु गर्ग, रोहिल बाल्मीकि, कपिल त्यागी, सुनील दर्शन, रोहताश पाल, सुनील शर्मा, जयदेव बालियान, पदम सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk