वैश्विक

कश्मीर: 149 दिन बाद आज रात से शुरू होगी मोबाइल एसएमएस सेवा

कश्मीर में नए साल पर सरकार घाटी के लोगों के लिए मोबाइल एसएमएस सेवा शुरू करने जा रही है। यह बात जम्मू-कश्मीर सरकार के निदेशक सूचना रोहित कंसल ने जम्मू में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। रोहित कंसल ने कहा कि घाटी के सरकारी अस्पतालों में ब्रॉडबैंड सेवा भी एक जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। कश्मीर घाटी में पांच अगस्त से मोबाइल इन्टरनेट सेवा सहित फोन और एसएमएस सेवा पर रोक थी। बाद में 14 अक्टूबर को पोस्टपेड मोबाइल कॉल सेवा शुरू कर दी गई थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21799 posts and counting. See all posts by News-Desk