वैश्विक

Italy के राष्ट्रपति बने रहेंगे Sergio Mattarella, 759 वोट हासिल किए.

Italy में Sergio Mattarella को ही फिर से राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया है. सर्जियो मत्तारेल्ला दूसरे कार्यकाल के लिए भी चुन लिए गए हैं. राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेल्ला के पहले कार्यकाल का समय फरवरी की शुरुआत में ही खत्म होने वाला था. इटली की पार्टियों ने शनिवार को निवर्तमान राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेल्ला के लिए एक और कार्यकाल के लिए भारी मतदान किया.

चुनाव में जीत के लिए 505 से अधिक वोट हासिल करने थे लेकिन 80 वर्षीय मत्तारेल्ला ने आश्चर्यजनक रूप से 759 वोट हासिल किए. संवैधानिक अदालत के पूर्व न्यायाधीश  ने कई बार राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेल्ला (Sergio Mattarella ) को दूसरे कार्यकाल के लिए सेवा देने से इनकार किया था.

बेहतर उम्मीदवार को खोजने में विफल

लेकिन शनिवार को इटली के राजनीतिक दलों की ओर से बेहतर उम्मीदवार को खोजने में विफल रहने के बाद उनका रास्ता साफ हो गया. सर्जियो मत्तारेल्ला राष्ट्रपति पद के दूसरे कार्यकाल के लिए बुधवार या फिर गुरुवार को शपथ ले सकते हैं.

संवैधानिक विशेषज्ञ गेटानो अजजारिटी (Gaetano Azzariti) ने पहले बताया था कि सर्जियो मत्तारेल्ला को पूरे सात साल के कार्यकाल के लिए चुना जाएगा लेकिन वो इससे पहले इस्तीफा दे सकते हैं.

मैक्रॉन ने Sergio Mattarella को बधाई दी

उधर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्राघी (Mario Draghi) ने कहा कि देश के लोगों के लिए बहुत ही चौंकाने वाली खबर है. वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron ) ने सर्जियो मत्तारेल्ला को बधाई दी है.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =