भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार देर रात गैस रिसाव
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में गुरुवार देर रात गैस रिसाव के बाद छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। हालांकि, ये सभी खतरे से बाहर है और गैस रिसाव को नियंत्रण में कर लिया गया है।
इन सभी को इलाज के लिए सेक्टर नौ स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया था। पीड़ितों में शामिल डीजीएम राजेश कुमार भी सुबह अस्पताल में भर्ती हो गए।दो जनवरी की देर रात लगभग पौने दो बजे ब्लास्ट फर्नेस नंबर आठ में गैस रिसाव हुआ। जिससे यहां काम कर रहे छह कर्मचारी बुरी तरह प्रभावित हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया।
Chhattisgarh: Six people were hospitalized after a gas leak inside Bhilai Steel Plant’s blast furnace, last night. All of them are out of danger and the gas leak has been controlled.
— ANI (@ANI) January 3, 2020
अधिकारियों और कर्मचारियों की सूझबूझ और सक्रियता के चलते यहां बड़ा हादसा होने से बच गया। यदि समय पर गैस रिसाव पर काबू नहीं पाया गया होता तो ब्लास्ट फर्नेस में आग भी लग सकती थी।
खबरों के अनुसार, गुरुवार देर रात ब्लास्ट फर्नेस नंबर आठ में इस्पात के उत्पादन के दौरान गैस का प्रेशर बन गया जिस वजह से पाइप लाइन में गैस रिवर्स हुई और फिर रिसाव हो गया। दरअसल, लाइन में रिसाव से बचने के लिए कई पाइंट पर यू सील लगी हुई है ये अपने आप खुल गए थे, जिस कारण कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।

