केन्या के लामू काउंटी में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमला किया


लामू के आयुक्त इरुंग मचारिया ने कहा है कि सैन्य अड्डे पर एक हमला हुआ था, लेकिन हमने हमलावरों को खदेड़ दिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि अल-कायदा से जुड़े इस आतंकी समूह द्वारा किए गए हमले के से कोई हताहत हुआ है या नहीं।
वहीं, आतंकी समूह ने एक बयान में कहा है कि मुजाहिदीन के लड़ाकों ने शत्रु की सीमाओं (सैन्य अड्डे) में प्रवेश कर सफलतापूर्वक सैन्य अड्डे को ध्वस्त कर दिया और अब इसके एक हिस्से पर प्रभावी रूप से नियंत्रण कर लिया है। समूह ने यह भी कहा है कि इस हमले में अमेरिकी और केन्याई सैनिक गंभीर रूप से हताहित हुए हैं।
यह हमला दिखाता है कि किस तरह अल-शबाब को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से खदेड़ दिए जाने के बाद भी यह आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है।
(photo news-google internet sources)


