उत्तर प्रदेश

Rampur News: टांडा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत एक घायल

Rampur News: टांडा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क  हादसे में 5 लोगों की मौत (5 people death) हो गई है, जबकि ड्राइवर बुरी (1 injuted) तरह से जख्मी हो गया है, जिसका इलाज जारी है। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस  ने सभी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक अनियंत्रित कार ट्रक में जा घुसी। कर में कुल 6 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित स्वार शहर में शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर मुरादाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

टांडा के एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल के पास एक चौराहा है। आशंका है कि कार यहां स्पीड ब्रेकर से गुजरने के बाद अनियंत्रित हो गई और ट्रक से टकरा गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही अनियंत्रित कार जिस ट्रक से टकराई है उसके बारे में भी पता किया जा रहा है।

इसे पहले भी कई ऐसी ही दर्दनाक सड़क हादसे हुए हैं। अभी हाल ही में उन्नाव में शुक्रवार को सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क किनारे खड़ी PRV गाड़ी पर ट्रक पलट गया। हादसे मैं 3 सिपाहियों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 15 =