Muzaffarnagar News: गांधी कॉलोनी पचेंडा रोड पर गौशाला के नवीनीकरण का कार्य शुरू
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भूमि पूजन के साथ ही श्री कृष्ण गौशाला के नवीनीकरण का कार्य शुरू हुआ। गांधी कॉलोनी पचेंडा रोड पर श्री कृष्णा गौशाला सभा प्रन्यास का नवीनीकरण का कार्य आज भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ।
भूमि पूजन कपिल देव अग्रवाल ने किया। पचेंडा रोड पर स्थित गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कपिल देव का स्वागत करते हुए गौशाला के ट्रेजरार मित्रसैन ने बताया कि मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर गौशाला का नवीनीकरण कार्य शुरू हो गया है। इसका भूमि पूजन व नींव रखने का शुभारंभ कपिल देव अग्रवाल ने ईट रखकर किया।
अपने संबोधन में कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार ने जिस शक्ति से गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाया है वहीं पर गौ रक्षा के गौ माता की सेवा के लिए भी उन्होंने कड़े कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गौमाता हम सबकी माता है और हर हिंदू के घर में गौ ग्रास प्रतिदिन निकलता है इससे पूर्व गौशाला सभा के कार्यक्रम का संचालन करते हुए शिशुकांत गर्ग ने कहा कि नवीनीकरण का प्रोजेक्ट २५-३० लाख रुपए का है।
इसमें समाज के सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। इस मौके पर गजेंद्र द्वारा ३१ कट्ठे सीमेंट, मित्र सेन द्वारा ३१ कट्टे सीमेंट व डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी दान देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में कस्तूरी लाल मलिक प्रधान, कोषाध्यक्ष मित्रसेन उपाध्यक्ष, अजय चौहान, शिशु कांत गर्ग , अंकुर, संजय मलिक, हरीश सचदेवा, राजकुमार कालरा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजकुमार कालरा ने कहा कि गौशाला के नवीनीकरण के लिए जो भी लोग स्वेच्छा से सामान देना चाहे उनका गोशाला सभा प्रन्यास हार्दिक स्वागत करती है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन सभासद प्रेमी छाबड़ा के सहयोग से किया गया।
पढ़ना लिखना बेहद अनिवार्य-संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन मात्र से ही प्राणी मात्र को यह ज्ञान प्राप्त हो जाता है कि किस प्रकार उसका कल्याण होगा, उक्त विचार महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित सरस्वती पूजन के समय प्रकट किए
महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में सरस्वती पूजन अनिवार्य रूप से होना चाहिए इससे सीधे-सीधे जिस प्रकार विद्यार्थियों का उद्धार होता है वही शिक्षक की बौद्धिक कुशलता का भी और विकास होता है।सरस्वती के स्वरूप में पुस्तक का होना पुस्तक के महत्व का ज्ञान कराता है, इसलिए पढ़ना लिखना जीवन के लिए नितांत आवश्यक है।
इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री फतेह चंद ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि करोना महामारी के कारण बंद चल रहे विद्यालय अति शीघ्र सुचारू रूप से संचालित हो,मां भगवती की सब पर कृपा हो,इस अवसर पर मुख्य रूप से उपप्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार, डा०सोहनपाल, श्री राजीव मोहन गोयल, श्री आदर्श सिंगल, श्री विपिन त्यागी, श्री राजकुमार त्यागी सहित विद्यालय परिवार के सदस्यो ने भाग लिया।

