उत्तर प्रदेश

Uttarakhand Election 2022: Rimi Sen ने उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की

Uttarakhand Election 2022:  बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस Rimi Sen भी उत्तराखंड में कांग्रेस में शामिल हो गई है. ये जानकारी खुद हरीश रावत ने दी है.हरीश रावत ने रिमी सेन Rimi Sen के कांग्रेस ज्वाइन करने की वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंन लिखा है कि, “ भारतीय फिल्म जगत की एक जानी मानी अभिनेत्री और बीजेपी की पूर्व स्टार प्रचारक आज कांग्रेस में सम्मिलित हो रही हैं

परिवर्तन को हवा देने के लिए परिवर्तन को गति देने के लिए # रिमी_ सेन Rimi Sen जी उत्तराखंड पधारी हैं, मैं उनका बहुत-बहुत स्वागत करता हूं और उत्तराखंज चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित करते हे बहुत हर्ष की अनुभूति हो रही है.”

Rimi Sen ने 2017 में बीजेपी ज्वाइन की थी लेकिन अब वह उत्तराखंड में कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं. रिमी सेन ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है. रिमी सेन गोलमाल, हंगामा, दीवाने हुए पागल, धूम 2, फिर हेरा-फेरी जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है.

Rimi Sen बिग बॉस-9 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. फिलहाल Rimi Sen फिल्मी दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं. वे 10 साल से ज्यादा समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं फिलहाल वे राजनीति में किस्मत आजमा रही हैं. 

 उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होना है. यहां 70 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाना है. वहीं 10 तारीख को काउंटिंग के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे इसी के साथ साफ हो जाएगा कि इस बार पहाड़ी राज्य पर कौन सी पार्टी काबिज होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 2 =