उत्तर प्रदेश

Saharanpur: पहले चरण की वोटिंग के बाद जमकर गरजे Jayant Choudhary, बोले काट दिया रोग #Watch

Saharanpur:  गठबंधन प्रत्याशी डा. धर्म सिंह सैनी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नकुड़ पहुंचे रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह (Jayant Choudhary) ने कहा कि भाजपा ने हमेशा किसान हितैषी होने का ढोंग किया है। प्रदेश में अबकी बार परिवर्तन की लहर है। गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है।

शुक्रवार को गांव बाधी में आयोजित चुनावी सभा में Jayant Choudhary ने कहा कि किसानों के लिए उनके दरवाजे चौधरी चरण सिंह के समय से खुले हुए हैं। भाजपा किसान हितैषी होने का केवल नाटक करती है। किसान अबकी बार उनके बहकावे में आने वाले नहीं है। वह धर्म की बात करते है, हम विकास और भाईचारे में यकीन रखते हैं।

कहा कि बाबा उनकी गर्मी उतारने की बात करते है, लेकिन चुनाव के बाद उनकी खुद गर्मी खत्म हो जाएगी और वह कंबल खरीदकर बाबा के पास भिजवाएंगे।Jayant Choudhary ने कहा कि पहले चरण के लिए हुए मतदान में रुझान साफ है। उन्होने कहा कि पहले चरण में लोगां ने सीधा-सीधा कर दिया काम।

देहाती भाषा में कहते हैं काट दिया रोग। देखें वीडियो

Jayant Choudhary ने कहा कि नकुड़ विधानसभा की अधिकतर सीमा हरियाणा से जुड़ी है। जहां किसानों को लंबे समय से यूपी हरियाणा सीमा विवाद का सामना करना पड़ रहा है। अगर उनकी सरकार बनी तो इस विवाद को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा।

गठबंधन प्रत्याशी डा. धर्मसिंह सैनी के प्रचार में कहा कि भाजपा धर्म की बात करती है, परंतु धर्म तो गठबंधन के पास है। उन्होंने जनता से गठबंधन को जिताने की अपील की।

सपा प्रत्याशी डा. धर्मसिंह सैनी, रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीरसिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, सतीश चौधरी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + fifteen =