Muzaffarnagar News: पुलिस ने आत्महत्या के इरादे से कूदी वृद्धा को बचाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)आत्म हत्या के इरादे से काली नदी मे कूदी महिला को पुलिस ने नागरिकों की मदद से सकुशल नदी से बाहर निकलवाया तथा प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां से छुटटी मिलने पर उक्त महिला को उसके परिजनो के साथ उसके घर भिजवा दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली रोड स्थित काली नदी के पुल की और से जा रहे राहगीरो मे उस समय कौतूहल बन गया कि जब लोगों ने देखा कि एक बुजुर्ग महिला ने आत्म हत्या के इरादे से अचानक नदी मे छलांग लगा दी। इस नजारे को देख हर कोई हतभ्रत रह गया और देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगां का जमावडा लग गया।
नागरिको ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची पुलिस ने नागरिको की मदद से नदी मे डूबी वृद्धा को किसी प्रकार बाहर निकाला तथा प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया
महिला के परिजनो को भी इससे अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी अज्ञस्पताल पहुंच गए। तथा महिला को सकुशल अपने साथ घर ले गए।
श्रद्धासुमन किये अर्पित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पूर्व केंद्रीय मंत्री रालोद नेता चौधरी अजित सिंह की जयंति पर सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर हवन एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इस अवसर पर किसानो के मसीहा स्व.चौधरी अजित सिंह को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रालोद नेता चौधरी अजित सिंह को पार्टी कार्यालय पर श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। आज सुबह सरकूलर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हवन हुआ। जिसके पश्चात रालोद-सपा कार्यकर्ताओ ने चौ.अजित सिह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर सभी वक्ताओ ने किसानो के नेता पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिह द्वारा जीवन पर्यन्त किसान हितों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष तथा उनके द्वारा किए गए कार्यो की सराहना करते हुए मुक्तकंठ प्रशंसा की।
इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,सदर विधानसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी सौरभ स्वरूप,पुरकाजी सीट से प्रत्याशी पूर्व विधायक अनिल कुमार,मीरापुर से गठबंधन प्रत्याशी चन्दन चौहान,रालोद के युवा जिलाध्यक्ष सौरभ राठी,पूर्व मंत्री योगराज सिंह,रालोद नेता पराग चौधरी,अंकित सहरावत,विकास कादियान,ओंकार बालियान,हर्ष राठी,वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी,काजी जकीर,सपा नेता शलभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।

