Muzaffarnagar News: चोरी से मचा हड़कम्प, वेंटीलेटर फाड़कर बदमाशों ने लाखों का कैश पार कर दिया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में चोरी करने से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा ब्लाक पैट्रोल पंप के सामने प्रोविजन स्टोर का वेंटीलेटर फाड़कर बदमाशों ने लाखों का कैश पार कर दिया। रात के समय अंजाम दी गई चोरी की इस घटना से व्यापारियों में अफरातफरी मच गई।
नई मंडी कोतवाली पुलिस क्राइम ब्रांच जांच में जुटी है। नई मंडी कोतवाली पुलिस के अनुसार कूकड़ा ब्लाक पैट्रोल पंप के सामने बंसल प्रोविजन स्टोर है।स्टोर मालिक सोनू बंसल रात के समय ४ लाख रुपए का कैश स्टोर के गल्ले में छोड़कर ताला लगा चले गए थे। सुबह आकर सोनू बंसल ने स्टोर खोला तो वह यह देखकर चौंक गए कि सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था।
#muzaffarnagar नई मंडी थानाक्षेत्र के कुकड़ा ब्लॉक पेट्रोल पंप के सामने बंसल प्रोविजन स्टोर का जंगला तोड़कर लाखो की चोरी! @muzafarnagarpol मौके पर! व्यापारी नेता एवं भाजपा नेता भी मौके पर! pic.twitter.com/HSbvHZ9laq
— News & Features Network (@mzn_news) February 12, 2022
स्टोर के पीछे छत के समीप वेंटीलेटर भी चोरों ने उखाड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश स्टोर की छत से आकर वेंटीलेटर उखाड़ ही भीतर गए। स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी बदमाश चुरा ले गए। जिससे भीतर की गतिविधियों की जानकारी भी नहीं हो पा रही। जानकारी मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया कि क्राइम ब्रांच ने भी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस व क्राइम ब्रांच ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किये जाने का आश्वासन पुलिस दे रही है।
चोरों का आतंकः नलकूपों पर चोरी
चरथावल। (Muzaffarnagar News)चोरों द्वारा रात्रि में आधा दर्जन किसानो के नलकूपों से हजारों रुपये के बिजली व कृषि उपकरण के साथ ही अन्य सामान चोरी कर लिया है। किसानों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
कस्बे के किसान प्रमोद त्यागी,धर्मवीर त्यागी, वीशू त्यागी,उमेश त्यागी,प्रभात कुमार आदि ने थाने में दी तहरीर बताया कि उनके खेत मुजफ्फरनगर चरथावल मार्ग पर स्थित है। खेतों में सिचाई हेतु निजी नलकूप लगा रखे हैं। रात्रि में अज्ञात चोरों ने नलकूप पर कमरों का ताला तोड़कर बिजली मोटर,स्टार्टर व अन्य उपकरण चोरी कर हजारों रुपये का नुकसान कर दिया।
चोरी की घटना का पता जंगल में जाने पर लगा। घटना की शिकायत किसानों ने पुलिस से की। किसान प्रमोद त्यागी ने बताया कि चोरों ने इससे पूर्व भी दो बार चोरी करके हजारों रुपये का नुकसान किया है लेकिन पुलिस आज तक चोरों को पकड़ने में नाकामयाब रही है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से किसानों को में रोष व्याप्त है।

