उत्तर प्रदेश

Mahoba News: “गुजरात का भगोड़ा इतने पैसे लेकर भाग गया,जितने में 300 यूनिट फ्री बिजली मिल जाती- Akhilesh Yadav

Mahoba News:सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने महोबा में प्रचार किया। महोबा में सपा गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि गुजरात का भगोड़ा इतने पैसे लेकर भाग गया। जितने में 300 यूनिट फ्री बिजली मिल जाती।

Akhilesh Yadav ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात का भगोड़ा बैंकों से इतने पैसे लेकर भाग गया। जितने पैसों में उत्तर प्रदेश के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली मिल सकती थी। इससे पहले भी जो भगोड़े भागे थे वह भी कहां से थे यह भी आप जानते हो। अखिलेश यादव के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

एक ट्विटर यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ऐसी फ्री वाली बिजली किस काम की जहां पर गुंडा राज हो जाए, बहन बेटियां सुरक्षित नहीं, मंदिर के घंटे उतार लिए जाए, कावरियों पर लाठी बरसाई जाए, फ्री के चक्कर में जनता नहीं जाएगी, उसे सुरक्षा और विकास चाहिए।

प्रदेश और धर्म का नाश नहीं। ट्विटर हैंडल @Najidali3 ने लिखा कि मतलब अब 300 यूनिट बिजली फ्री नहीं मिलेगी। इसके अलावा एक यूजर ने यह भी लिखा कि जब तक भाजपा रहेगी यही होगा।

 विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने देश के बैंकों को करीब 23 हजार करोड़ रुपए का चुना लगाया है। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी पर करीब 14 हजार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। इसके अलावा विजय माल्या भी करीब 9 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप है। 

महोबा में सभा को संबोधित करने के दौरान Akhilesh Yadav ने महिलाओं को पेंशन देने का भी वादा किया। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी तो माताओं बहनों को पेंशन दे रही थी। लेकिन जब से भाजपा की सरकार आई इसने पेंशन छीन ली।

सपा सरकार ने तय किया है कि सरकार बनने पर अपनी माताओं बहनों को 1500 रुपए महीना और 18000 रुपए सालाना समाजवादी पेंशन देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार आने के बाद हम आउटसोर्स को धीरे-धीरे बंद करके परमानेंट नौकरी देने का काम करेंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − five =