अपमिश्रित पैट्रोलियम पदार्थो की चैकिंग: तीन शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने डीजल व पैट्रोल में मिलावट की शिकायतों के मद्देनजर एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते नई मंडी थाना प्रभारी दीपक चर्तुवेदी व खाद्य एवं रसद विभाग के निरीक्षक कुमार राणा तथा पूर्ति विभाग की टीम ने भोपा रोड पुल बाईपास के नजदीक से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ ड्रम बरामद किये।
इस संबंध में नई मडी कोतवाली पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ हरीश भदौरिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से मिल रही शिकायतों के चलते अपमिश्रित पैट्रोलियम पदार्थो की चैकिंग के दौरान नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में पकडे गये अभियुक्तों ने अपना नाम सुनील कुमार पुत्र करन सिंह निवासी खेडी फिरोजाबाद थाना ककरौली, सलमान पुत्र अहसान निवासी रूडकली थाना भेपा, दानिश पुत्र कामिल निवासी रूडकली थाना भोपा बताया जिनके कब्जे से 9 ड्रम करीब 1800 लीटर अपमिश्रित पदार्थ जिसकी कुल कीमत 1 लाख तीस हजार, एक गाडी बुलेरो मैक्स बरामद हुई
पकडने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नई मंडी दीपक चर्तुवेदी, उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह, उपनिरीक्षक करन नागर, हैड कां. अजय कुमार, कां. तरूणपाल, कां. शेविंद्र व खाद्य एवं रसद विभाग टीम में पूर्ति निरीक्षक अभिव्यक्त कुमार राणा, पूर्ति लिपिक मोहित कुमार शामिल रहे।
