Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक बैठक आहूत की गई, बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मीनाक्षी चौक व महावीर चौक पर जो सहायक आई रोड़ बनी हैं उनको खुला रखा जाय

ट्रैफिक सुचारू रहने में मदद मिलेगी, ई रिक्शा चालक बहुत रफ चलाते हैं उन पर अंकुश लगाया जाए, नॉवेल्टी चौक की बेरिकेडिंग हटाई जाय।राकेश गर्ग, सुनील तायल, सुलक्खन सिंह, प्रवीण खेड़ा, श्याम सिंह सैनी, ने भी बैठक में विद्युत खम्भों से यातायात में अवरोध पर विचार प्रस्तुत किये।

एस पी क्राइम, एस पी सिटी, तीनों थानाध्यक्ष के साथ साथ अनेक व्यापारियोंकृष्ण गोपाल मित्तल, स्वराज वर्मा आदि ने भी विचार रखे।एस ओ कोतवाली ने व एस पी क्राइम ने सभी व्यापारियों व नागरिकों से अधिकाधिक कैमरे लगवाने की अपील की।व और बेहतर पुलिस व्यवस्था देने का आश्वासन दिया, साथ ही व्यापारियों से अपना सामान दुकान के अंदर ही रखने के लिए कहा।

 

मानवता की मिसाल पेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कुष्ठ आश्रम में रहने वाली अमृता नामक मरीज को रक्तदान की खबर देखकर अस्पताल पहुंच कर उक्त मरीज के स्वास्थ्य लाभ के लिए रक्तदान कर मरीज की जान बचाई। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जो मानवता की मिसाल पेश की गई है।

उनके द्वारा किये गए इस पुनीत सेवा कार्य की हर कोई मुक्तकंठ सराहना कर रहा है। मरीज अमृता ने एसपी सिटी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। विदित हो कि इन्सानियत के नाते इस प्रकार के सेवाकार्यो से समाज के अन्य वर्गो/लोगों मे एक सुखद संदेश जाता है

परोपकार व जनसेवा की भावना प्रबल होती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। सेवा मे ही सुख है। प्राणी मात्र की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। इस प्रकार के सदविचार हमे सेवा तथा मानवता के लिए प्रेरित करते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 − one =