Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांधी कालोनी मे 5 युवको द्वारा लात घूसो से की मारपीट

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी कोतवाली क्षेत्र की पॉश कालोनी गांधी कालोनी मे 5 युवको द्वारा एक युवक के साथ बैल्ट व लात घूंसो से मारपीट पर दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। बताया जाता है कि उक्त मामले मे वीडियो वायरल होने तथा नागरिको की सूचना पर कुछ ही देर में घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के साथ आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए भागदौड व जांच पडताल शुरू की।

उक्त मामले मे पीडित नगर के मौहल्ला किदवईनगर निवासी अफरोज पुत्र आले नबी ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा हुसैन आरजू कक्षा 11 का छात्र है। उसका लडका जाट कालोनी मे 2. फरवरी 2022 को समय करीब 5 बजे टयूशन पढकर वापिस लौट रहा था तो रास्ते मे देवांश,आर्यन उर्फ नन्दू डॉन,यश व 4 अज्ञात युवक मिले और इन्होने उसके लडके हुसैन आरजू को बुरी तरह से मारा पीटा है

इन्होने कहा कि उनका लडका अनस के मौहल्ले का है। इसलिए सैम्पल के तौर पर तेरी पिटाई करके अनस को दिखाना चाहते हैं। ये बाते कहकर उसके लडके को खूब मारा पीटा है तथा यह धमकी दी है कि यदि स्कूल या टयूशन आया तो तुझे फिर से मारेंगे।

इसी डर से उसका लडका स्कूल व टयूशन भी नही जा रहा है। तथा उसके लडके के साथ मारपीट की वीडियो भी इन्होने वायरल कर दी है। जो उसके पास भी है।

ये लडके झगडालू किस्म के व्यक्ति हैं तथा आये दिन लडाई झगडा करते है। उसे अपने लडके के बारे मे काफी चिन्ता है। नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू की तथा आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए भागदौड शुरू की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 1 =