Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  खतौली स्थित श्रीकुंद-कुंद जैन इंटर कालेज में दीक्षा एप्प क्विज में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों को महापुरुषों के बलिदान और उनके संघर्ष के बारे में जानकारी दी गई। महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के दीक्षा एप पर दी गई क्विज आजादी के प्रथम अन्वेषक में श्रीकुंद-कुंद जैन इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। आनलाइन प्रतियोगिता में आजादी के संघर्ष पर प्रश्न पूछे गए, जिसमें १५ मिनट तक लगातार पूछे गए प्रश्नों का प्रतिभागियों ने उत्तर दिया। गुरुवार को कालेज में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने बच्चों को बताया कि प्रतियोगिता से हमें आजादी के संघर्ष करने वाले महान व्यक्तित्व के बारे में जानकारी होती हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है।

प्रतियोगिता के प्रभारी प्रवक्ता राजकुमार जैन व रजनी जैन रहे। मरियम खान, इरम, अंजलि, पलक चौहान,म हकशा, ऐश्वर्या, शान मोहम्मद, अंशुल, अनुज कुमार, खुशबू, उर्वशी, घ्फायजा, अफशा, हर्षपाल, मोहित कुमार व हनी सैनी आदि छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यकम में प्रवक्ता नीरज जैन, दलीप सिंह, अजय जैन, विकास कुमार सुरेश यादव, सुधीर पांडेय, डा. अमित जैन, संध्या रानी, प्रमोद मोतला, नवीन जैन व रूपक वर्मा आदि का योगदान रहा।

 

चोर को दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) फोन चोरी कर भाग रहे युवक की धुनाई कर लोगो ने पुलिस को सौंपा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर के वक्त थाना सिविल लाईन क्षेत्र के सदर बाजार मे उस समय अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया कि जब मोबाईल की दुकान से मोबाईल उडाकर रफूचक्कर हो गया।

शोर शराबे की आवाज सुन कुछ लोगो ने आरोपी युवक की धुनाई कर उसे पुलिस को सौप दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत मे लेते हुए पूछताछ शुरू की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 8 =