उत्तर प्रदेश

Jaunpur News: सपा प्रत्याशी लकी यादव और धनंजय सिंह के समर्थकों के बीच फायरिंग

Jaunpur News: मल्हनी विधानसभा क्षेत्र स्थित रीठी गांव में मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद लगभग 6 बजे के बाद जदयू (JDU) प्रत्याशी धनंजय सिंह और सपा (SP) प्रत्याशी लकी यादव के समर्थकों के बीच मतदान में धांधली बाजी को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते यह बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्ष आमने सामने नारेबाजी करने लगें।

इसके बाद मामला बढ़ता ही गया और दोनों पक्षों की तरफ से हवाई फायरिंग शुरू हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फोर्स मौके पर पहुंची और पुलिस ने भी हवाई फायरिंग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया।

मौके पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बतायी जा रही है। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात हो गयी है और जिले के आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गये हैं।

 मतदान प्रक्रिया के दौरान मल्हनी विधान सभा के लगभग हर एक बूथ पर सपा जनों और बाहूबली नेता के समर्थको के बीच वोटों] को लेकर खासी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और मतदान खत्म होते होते गोलियों के तड़तड़ाहट की गूंज रीठी गांव में सुनाई देने लगी।

पुलिस पर फायरिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है। खबर जारी करने तक विस्तृत जानकारी सरकारी तंत्र देने से परहेज करता रहा है।

 गोलीकांड में संदीप यादव नामक युवक जो सपा प्रत्याशी लकी यादव का समर्थक रहा को घुटने में गोली लगी है, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक ने अपने तहरीर में खुद धनंजय सिंह को गोली चलाने की बात किया है।

इतना ही नहीं सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि गोली खुद जदयू के प्रत्याशी द्वारा चलाया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा जरा भी लापरवाही की गयी तो इसका परिणाम गम्भीर होगा सपा आन्दोलन की राह पर होगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 15 =