Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान, मतगणना को लेकर लिया व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद मे शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ रखने हेतु पुलिस द्वारा सम्बन्धित थाना क्षेत्र मे पडने वाले संवेदनशील स्थान, हाईवे, विभिन्न मुख्य चौराहों,बैंक आदि पर डॉग स्कवॉड व एएस चैक टीम द्वारा आज दोपहर के वक्त सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस द्वारा हाईवे पर वाहनो को रोककर उनकी तलाशी ली। पुलिस ने इस दौरान वाहनो के कागजात भी चैक किए तथा कई वाहनो के ई-चालान भी काटे।

इसी संदर्भ मे पुलिस ने कचहरी परिसर,बैंक,रोडवेज बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान डॉग स्कवॉड व एएस चैक टीम द्वारा कचहरी परिसर पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की सघन चैकिंग की गई। सीओ सिटी कुलदीप कुमार,इंस्पैक्टर सिविल लाईन बिजेन्द्र सिह रावत की मौजूदगी मे चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया।

सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन मे तथा इंस्पैक्टर कोतवाली आनन्द देव मिश्रा की मौजूदगी मे नगर की हृदय स्थली शिव चौक,शामली स्टैण्ड पुलिस चौकी,खालापार,फक्कर शाह चौक,40 फुटा रोड,हडडी गोदाम आदि विभिन्न स्थानो पर वाहन चैकिंग की गई।

सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे तथा नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पन्त द्वारा जानसठ बस स्टैण्ड,अलमासपुर चौराहा,द्वारकापुरी मोड,भोपा अडडा आदि विभिन्न स्थानो पर चैकिंग-तलाशी अभियान चलाया।

 

मतगणना को लेकर लिया व्यवस्थाओं का लिया जायजाNews
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  10 मार्च 2022 को होने वाली मतगणना के मददेनजर जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह तथा एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशानुसार अधिनस्थ अधिकारी उक्त सभी इंतजामात को पुख्ता करने मे जुटे हैं। इसी संदर्भ मे आज दोपहर के वक्त कूकडा नवीन मन्डी पहुंचे एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने कूकडा मन्डी मे मतगणना सम्बन्धी व्यवस्थाओ की तैयारियो का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिनस्थो को निर्देशित किया।

एसपी सिटी ने मतगणना स्थल तथा कूकडा नवीन मन्डी परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान बैरिकेटिंग तथा वाहन पार्किग आदि व्यवस्थाओ के अलावा मतगणना के दिन बालाजी चौक,बाबूराम गेट,कूकडा ब्लॉक आदि मार्गो पर टैफिक व्यवस्था तथा उक्त मार्ग पर बैरिकेटिंग आदि को लेकर भी चर्चा की।

प्रशासन द्वारा मतगणना के मददेनजर 9 औरेर 10 फरवरी को नवीन मन्डी स्थल पर अवकाश की घोषणा की। वहीं दूसरी और सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर, सिटी मजिस्ट्रेट अनूप कुमार,एसडीएम सदर,सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव,नई मन्डी कोतवाल पंकज पन्त आदि ने अधिनस्थो के साथ मतगणना स्थल पर चल रही मतगणणना सम्बन्धी तैयारियो का जायजा लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 12 =