समाचार (Muzaffarnagar News)
मतगणना को लेकर बैठक लेकर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) 10 मार्च गुरूवार को कूकडा नवीन मन्डी स्थल पर होने वाली मतगणना के लिए स्थल पर जिला प्रशासन के द्वारा बनाई गई गाइडलाइंस के तहत ही एंट्री होगी।
जनपद मे विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के बाद अब 10 मार्च 2022 को होने वाली मतगणना को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशो के चलते मतदगणना कार्य को शांतिपूर्ण एवं पाददर्शिता के के साथ सम्पन्न कराये जाने को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर कडे इंतजाम कर रखे हैं।
आज दोपहर के वक्त डीएम चन्द्र भूषण सिह व एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व मे समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस स्टाफ के साथ मीटिंग की। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना कार्य सम्पन्न होगा। उन्होने बताया कि मतगणना सम्बन्धी सभी व्यवस्थाए पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना के दौरान स्थल पर जिला प्रशासन के द्वारा बनाये गए गाइडलाइंस के तहत ही एंट्री होगी। मतगणना सम्बन्धी सभी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक के दौरान एसएसपी अभिषेक यादद ने सख्त लहजे मे कहा कि मतगणना के दौरान मतगणना स्थल,मन्डी परिसर अथवा उसके आसपास कहीं किसी प्रकार की भीड एकत्रित नही होने दी जाएगी। मतगणना के दौरान बेवजह भीड एकत्रित करने तथा इधर-उधर घूमने वाले लोगो से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून व्यवस्था हाथ मे लेने की इजाजत किसी को नही है। उन्होने बताया कि निर्वाचन आयोग का सख्ताई से पालन होगा,लापरवाही मिलने पर तुरन्त कार्यवाही होगी। डयूटी मे मतगणनना के दौरान जिस गेट से एंट्री के लिए जो गेट जिस कर्मचारियों के लिए बनाया गया है वो उसी से एंट्री करेगा। इस दौरान डीएम चन्द्र भूषण सिह,सीडीओ आईएएस आलोक यादव,एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी क्राईम व सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव तथा इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी पंकज पन्त आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
मजदूरी के लिए निकले वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मोहल्ला शिवपुरी से सवेरे मजदूरी करने निकले वृद्ध का शव बुढ़ाना मोड़ के पास मिलने से हड़कंप मच गया। वृद्ध के साथ मौजूद उसके बेटे समेत दो युवकों ने घर पहुंचकर बदमाशों पर हत्या करने का आरोप लगाया, जबकि एक युवक लापता बताया जा रहा है। वही, बुढाना मोड़ के ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त सभी लोग चोरी करने के इरादे से पहुंचे थे, जिनमें से बुजुर्ग की पिटाई से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। वही मारे गए बुजुर्ग के परिजनों ने मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस ऑफिस पर जमकर हंगामा किया, जिन्हें थाना पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर शांत करते हुए घर भेज दिया।
मौहल्ला शिवपुरी स्थित धर्मशाला में किराए पर बनारसी (६०) प्रातः अपने बेटे विकास के साथ ही मोहल्ले के ही अरुण व शंकर नामक युवकों के साथ मजदूरी करने के नाम पर घर से निकले थे। उक्त सभी लोग रेहडा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब सात बजे बनारसी ने अपनी पत्नी बेबी के साथ ही पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी नामक महिला के मोबाइल पर कॉल कर बताया कि कुछ लोगों उसे पीट रहे हैं, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने सभी लोगों की तलाश करनी शुरू कर दी। इसी दौरान बनारसी का बेटा विकास व शंकर नामक युवक घर पहुंचे और बताया कि बुढाना मोड़ पर बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था जिन्होंने बुजुर्ग बनारसी
की पीटकर हत्या कर दी है। इतना सुनते ही परिजनों में व गया। इसके कुछ ही देर बाद शहर कोतवाली पुलिस ने बनारसी के परिजनों को फोन कर बताया कि बुजुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस पर परिजन रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बुजुर्ग की मौत की सूचना पुलिस द्वारा दी गई। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिजनों को साथ लेकर पुलिस ऑफिस जा पहुंचे और बदमाशों पर बनारसी की पीट-पीटकर हत्या करने और अरुण नामक युवक के लापता होने का आरोप लगाते हुए उसकी भी हत्या की आशंका जताकर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव से मुलाकात कर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं थाना पुलिस क कहना है कि सभी लोग चोरी के इरादे से बुढाना मोड़ स्थित एक गांव में पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें देखकर शोर मचा दोषियों को गिरफ्तारी की मांग की। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि सभी लोग चोरी के इरादे से बुढाना मोड़ स्थित एक गांव में पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। इसी बीच हुई हाथापाई में पिटाई से बुजुर्ग बनारसी की मौत होने की आशंका है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्रा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
निःशुल्क कैम्प का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री गुरु सिंह सभा रजि० मुजफ्फरनगर द्वारा एक विशाल फ्री फिजियोथैरेपी कैंप का शुभारंभ किया गया कैंप में डॉक्टर रवनीत सलूजा द्वारा इलाज किया जाएगा यह कैंप गांधी कॉलोनी गली नंबर १० गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लगाया गया कैंप का समय प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा यह कैंप 14 मार्च दिन सोमवार तक चलेगा मरीज का रजिस्ट्रेशन गुरुद्वारा गांधी कॉलोनी में ही किया जाएगा इसमें किसी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी पूरा इलाज 14 तारीख तक फ्री किया जाएगा इसमें हम मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार करना चाहते हैं कि हमारे पास अधिक से अधिक मरीज पहुंचे व इस फ्री कैंप का लाभ उठा सकें।
नो स्मोकिंग डे पर ली शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला महिला अस्पताल में नो स्मोकिंग डे के अवसर पर महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉक्टर आभा आत्रेय ने अपने कार्यालय में जिला महिला अस्पताल के समस्त स्टाफ को बुला कर स्मोकिंग ना करने की हिदायत देते हुए हाथ उठा कर शपत दिलाई इस मौके पर सीएमएस ने कहा स्मोकिंग और तम्बाकू से जान लेवा बीमारियां होती है जैसे मुह व लंन्स का कैंसर होता है इसी लिए खुद स्मोकिंग या तम्बाकू का सेवन ना करें और ना अपने आसपास होने दे इसमोकिंग करने वालो को समझाए और उससे स्मोकिंग से क्या हानि होती है यह बताए सीएमएस आभा आत्रेय ने मुजफ्फरनगर की आवाम से भी स्मोकिंग ना करने की अपील करते हुए स्मोकिंग से होने वाली बीमारियों के बारे में आगाह किया।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 11 से
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाए जाने के संबंध में उच्च प्राथमिक विद्यालय पंचमुखी कन्या नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में नगर क्षेत्र के समस्त कार्यरत प्रधानाध्यापक ई० प्रधान अध्यापकों की एक बैठक आहूत की गई। ज्योति प्रकाश तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में 11 मार्च से 19 मार्च तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाए जाने के संबंध में उच्च प्राथमिक विद्यालय पंचमुखी कन्या नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में नगर क्षेत्र के समस्त कार्यरत प्रधानाध्यापक ई० प्रधान अध्यापकों की एक बैठक आहूत की गई। बैठक में संजीव मलिक जिला समन्वयक (मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय) एवं कमल जिला समन्वयक (मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय) द्वारा उपस्थित समस्त अध्यापकों को छात्र छात्राओं को एल्बेंडाजोल दवाइयों के खिलाने हेतु प्रशिक्षित किया गया, उक्त बैठक में नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर के अध्यापकध्अध्यापिका उपस्थित रहे।
समाचार (Muzaffarnagar News)
मतगणना स्थल का आला अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सामान्य विधानसभा निर्वाचन २०२२ के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया एवं पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दियें। जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी महोदय चंद्र भूषण सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री आलोक यादव के साथ नवीन मंडी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया एवं डयूटी में तैनात पुलिस बल को मतगणना दिवस पर सर्तकता बरतने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कियें।
जिलाधिकारी द्वारा मतदान के उपरांत समस्त रिटर्निंग ऑफिसर एवं समस्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम में रखने के उपरानत सील की गयी थी जो कि निरन्तर सुरक्षा बलों एवं कैमरों की निगरानी में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा संबंधी स्थितियों का जायजा भी लिया। साथ ही मतगणना में तैनात पुलिस बलों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षतापूर्वक, शुचिता के साथ सम्पादित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। मतगणना के दौरान पूर्ण एक्रागता व सावधानी भी बरती जाए। किसी भी दशा में शाति व्यवस्था भंग न होने पाये तथा शरारती तत्वो पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न की जायें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि किसी भी व्यक्ति को बिना आई०डी० कार्ड मतगणना स्थल के आस-पास नही रहने दिया जाए एवं मतगणना स्थल पर सुरक्षा का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। मतगणना स्थल के आस पास भीड लगाने वाले व्यक्तियों के साथ सख्ती बरती जाए। मतगणना को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मतगणना को निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण रूप से सफल बनाने का सभी सम्बन्धित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों का कर्तव्य है जिसके लिए पुलिसदृप्रशासन तत्परता के साथ सजग है। उपरोक्त निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, अन्य संबंधित उच्च प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी गण उपस्थित रहे।
विजयी को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार आज जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा महिला कुश्ती प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें महिला खिलाडियों द्वारा भढ-चढकर प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता उपरांत महिला खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मान भी किया गया। उपरोक्त प्रतियोगिता के दौरान नेहरू युवा केन्द्र की समस्त टीम उपस्थित रही।
शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में डीएवी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के विशेष शिविर का सातवें दिन हुआ समापन। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ कुलदीप सिंह द्वारा सभी छात्र छात्राओं को स्वच्छता अभियान के लिए प्रेरित किया । सभी स्वयं सेवकों ने निर्धारित इकाइयों की मलिन बस्तियों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया एवं वृक्षारोपण किया गया।
इसके पश्चात सभी स्वयंसेवक डीएवी महाविद्यालय के पीएलटी हॉल में एकत्र हुए जहां सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन का कार्यक्रम रहा । इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव डॉ महेंद्र कुमार बंसल जी ने सभी छात्र छात्राओं की हौसला अफजाई की एवं उन्हें राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ ललित कुमार जी द्वारा सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। विशेष शिविर के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।वाद विवाद प्रतियोगिता (प्रथम ग्रुप)में प्रथम स्थान आकाश बालियान वाद विवाद प्रतियोगिता (द्वितीय ग्रुप) में प्रथम स्थान एकता त्यागी का रहा। निबंध प्रतियोगिता (प्रथम ग्रुप)में प्रथम स्थान नेहा टोंक, निबंध प्रतियोगिता (द्वितीय ग्रुप) में प्रथम स्थान अरुण कुमार का रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान समीक्षा शर्मा, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अलीशा, बेस्ट वॉलिंटियर छात्रों में लक्ष्य, सौरभ, गौतम, वरुण एवं अजीत रहे। बेस्ट वालंटियर छात्राओं में नेहा टोंक, एकता त्यागी, आयुषी त्यागी एवं निष्ठा राज रहे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए श्री पवन छाबड़ा जी, मेघा आहूजा एवम योग टीचर श्री मुकुल दुआ जी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुरेंद्र पाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम के पश्चात् सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के दौरान तीनों एनएसएस इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल जी, डॉ योगेश कुमार जी, डॉ कुलदीप सिंह एवं अन्य शिक्षक साथी डॉ सुनीता शर्मा, डॉ नवीन शर्मा, डॉ अमित मलिक, डॉ विपिन जैन, डॉ वेद पाल डॉ सविता कुमारी, डॉ रेखा रानी, डॉ सचिन कुमार , डॉ राहुल शर्मा, डॉ मंजू चौहान आदि उपस्थित रहे।
समस्याओं का किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्साधिकारी डा. महावीर सिंह फौजदार ने जनता दर्शन में समस्याओं को सुन निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।
शातिरों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अवैध शस्त्र धारको शातिर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण में व०उ०नि० थाना प्रभारी थाना रतनपुरी राकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा अभियुक्तगण को अवैध असलाह सहित जंगल ग्राम मौम्मदपुर माफी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में इकरामुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर, असद अली पुत्र सिराजुद्दीन निवासी गगसोना थाना फलावदा जनपद मेरठ बताया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० वीरपाल सिंह, उ०नि० आनन्द कुमार, का० रवि कुमार, रि०का० लौकेश कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे। उक्त मुकद्दमें में गिरफ्तार अभियुक्तगण का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य की आमजन व उच्चाधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गयी है उपरोक्त कार्य से निश्चित रूप से अपराध पर अंकुश लगेगा।
मुकदमा दर्ज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अभी दो दिन पहले सोमवार को कैली गांव निवासी नवेद पुत्र बाबर अपनी भाभी गुलबहार को मेरठ से पुरकाजी में कस्तूरबा गांधी विद्यालय में वेगेनार कार से छोड़ने जाते समय सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी थी।जिसमे नावेद अपनी खिड़की खोलने में सफल रहा जिससे वह किसी तरह जान बचाकर नहर से बाहर निकल आया था लेकिन उसकी भाभी गुलबहार कार सहित नहर में समा गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। उधर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गुलबहार को नहर में डुबा कर मारने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की थी।
तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने दस लाख नकद व डस्टर गाड़ी की मांग की थी जिस कारण विवाहिता ने हत्या की आशंका भी जताई थी।जानकारी मिली है कि विवाहिता को पांच मार्च को ही पति बाबर मायके आकर लेकर गया था। सात मार्च को सुबह मारपीट कर पुरानी वेगन आर कार में रतनपुरी गंगनहर में डुबा कर मार दिया गया। उक्त मामले में अब पुलिस ने दहेज हत्या व मृतका के पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।
सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम ने बताया कि मृतका गुलबहार के पिता सहादत हुसैन पुत्र मुंशी खां निवासी ललियाना थाना किठौर जिला मेरठ की तहरीर पर मृतका के पति बाबर पुत्र अनवार, सास नूरनिशा, देवर नवेद एवं दानिश तथा ननद शाहीन निवासीगण गांव कैली थाना दौराला जिला मेरठ के विरुद्ध दहेज हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुताबिक गुलबहार की मौत का कारण दम घुटना आया है। बता दें, कि घटना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पूर्व सभासद को जमानत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कलेक्ट्रेट में एक महिला अधिकारी के कार्यालय में अश्लील सामग्री से भरा लिफाफा फेंकने के आरोप में जेल में बंद पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता असद जमा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है। पिछले कई महीनों से असद जमा जेल में निरूद्ध था और जनपद न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व कलेक्ट्रेट में एक महिला अधिकारी के कार्यालय में अश्लील सामग्री से भरा लिफाफा फेंका गया था। शिकायत होने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता असद जमा व उसकी एक महिला सहयोगी का नाम सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने असद जमा को जेल भेज दिया था। असद जमा ने जमानत पाने के लिए न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी जो जिला न्यायालय ने खारिज कर दी थी। इसके बाद आरोपी असद जमा ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। सूत्रों ने बताया कि हाईकोर्ट ने आरोपी असद जमा की जमानत मंजूर कर ली है।


