नेताजी के आदर्शो को लेकर दास ट्रस्ट प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद संकल्प की एक विचार गोष्ठी गांधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका मे आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पावर कार्पोरेशन के पूर्व चीफ इंजिनियर लोकेश चन्द्रा ने की तथा संचालन विष्णु स्वरूप अग्रवाल बैंक वालो ने किया।
विचार गोष्ठी मे बोलते हुए परिषद के सह सचिव व एस.एस.दास चैरीटेबल मैमोरियल ट्रस्ट के सचिव एड.संदीप दास ने कहा कि आजादी दिलाने और स्वतन्त्र भारत का निर्माण कराने मे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस व आजाद हिन्द फौज का पराक्रम हर देशवासी के लिए प्रेरणा का श्रोत है।
उन्होने ट्रस्ट की और से नेताजी के जीवन से सम्बन्धित कुछ प्रतियोगिताएं भविष्य मे कराये जाने की भी घोषणा की। गोष्ठी मे एम.जी.पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जी.बी.पाण्डेय, कम्प्यूटर शिक्षा वाले माणिक सर,शिशुकान्त एड. ने भी अपने अपने विचार प्रकट किए।
अनेक अन्य वक्ताओ ने नेताजी के जीवन पर आधारित संस्मरणो का उल्लेख किया। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ सदस्य व पदाधिकारी सुभाष चन्द गुप्ता सीमेन्ट वालो ने उपस्थित परिषद के सदस्यो का आभार व्यक्त किया।
