Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

ओपेन्दर की गोली मारकर हत्या-दो आरोपी हुए गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व विधायक ठाकुर मूलचंद के बेटे ओपेन्दर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ नई मंडी थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचक थाना नई मंडी प्रभारी दीपक चतुर्वेदी व इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार की बेहतरीन विवेचना के चलते दो आरोपी हुए गिरफ्तार।थाना नई मंडी प्रभारी दीपक चतुर्वेदी व इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार एवं उनकी पुलिस टीम ने भागदौड़ व महंत से दो नामजद हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा फरार की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये है।
विदित हो कि ओपेन्दर की हत्या की घटना थाना नई मंडी क्षेत्र के वसुंधरा में हर्षित के ऑफिस में हुई थी। विदित हो कि मुकदमा अपराध संख्या ३०/२० धारा ३०२ आईपीसी के अभियुक्त हिमांशु पुत्र राजकुमार निवासी नुमाइश कैंप थाना सिविल लाइन तथा अभिषेक पुत्र प्रवीण कुमार निवासी ऋषभ विहार थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर

थाना नई मंडी पुलिस ने न्यायालय में पेश किया,उपरोक्त मुकदमे में हर्षित पुत्र रविंदर बालियान निवासी संतोष विहार थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर तथा विशु गोलियान पुत्र बिजेंदर गोलियान निवासी धन सैनी थाना तीतावी जनपद मुजफ्फरनगर अभी फरार हैं

उपरोक्त सभी आपस में दोस्त थे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिसमें गर्मा गर्मी में आकर विशु ने ओपेन्दर को अपनी पिस्टल से गोली मार दी थी उपरोक्त चारों उपेंद्र को जिला अस्पताल भी ले गए थे ताकि किसी को शक न हो ओर ओपेन्दर की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + seven =