माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
माउंट लिटरा ज़ी स्कूल मुजफ्फरनगर में 71 वां गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय परिसर में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज व प्रधानाचार्य डॉ पीयूष गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
इसके पश्चात छात्रों द्वारा अनेक सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर विद्यालय को अत्यंत मनमोहक ढंग से सुसज्जित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारु भारद्वाज प्रधानाचार्य अर्पित गुप्ता व उप प्रधानाचार्य श्रीमती रमनीत जी ने छात्रों को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराया
संविधान का पालन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य जी ने अपने भाषण में छात्रों को देशभक्तों के त्याग बलिदान के विषय में बताते हुए छात्रों में देशभक्ति भरने का प्रयास किया ताकि हमारी युवा पीढ़ी आजादी के महत्व को समझें और भारत के सुयोग्य नागरिक बने।
