Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: होली मिलन उत्सव की धूम, एक दूसरे को गुलाल लगाकर सभी की खुशहाली की कामना

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) सेक्युलर फ्रंट परिवार मुरूनगर द्वारा होली की पूर्व संध्या पर गौहर सिद्दिकी के संयोजन में होली मिलन में प्रेम व सौहार्द को समर्पित कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया,प्रोग्राम का संचालन उस्ताद शायर अब्दुल हक सहर व अध्यक्षता सलामत राही ने की।

कार्यक्रम में सर्व समाज के राजनीतिक, समाजिक संगठनों, व्यापारियों,पत्रकार बंधुओं व प्रबुद्ध लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शायरों व कवियों के द्वारा प्रस्तुत शायरी व रचनाओं का देर रात तक आनन्द लिया।

कार्यक्रम को समय की आवश्यकता बताई गई।कार्यक्रम में प्रमोद त्यागी,वसी अंसारी एड०बार संघ अध्यक्ष,अशोक अग्रवाल,काजी तनवीर आलम,कृष्ण गोपाल मित्तल,अमीर आजम खान एड०,संजय मित्तल, डॉ प्रदीप जैन,गुरु कीर्ति,महबूब आलम एड०,डॉ नजमुल जैदी,ई०नफीस राणा,असद फारूकी, इकराम कस्सार, बदर खान, कलीम त्यागी, रईसुद्दीन राणा,विपिन जैन, बोहरन लाल,मुर्शिद खान मास्टर इसरार,शमीम कस्सार,डॉ आसिफ,इस्लाम अब्बासी एड०,हाजी अरशद,हाजी शादाब, हाजी कय्यूम,इसरार आढ़ती,मास्टर पठान, साजिद एड०,फाजिल सलमानी,डॉ.शाहवेज राव, तनसीर खान,मौजूद रहे । शायर व कवियों में मुकेश दर्पण,मोहम्मद अहमद,हेल्थ कवि, सविता गजल,डॉ तनवीर गौहर,सुनील उत्सव ,नेमपाल प्रजापति अरशद जिया आदि मौजूद रहे।

 

होली मिलन उत्सव का हुआ भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कचहरी स्थित सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार मे सिविल बार संघ व जिला बार संघ का संयुक्त होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुई। उनके साथ उनके सुपुत्र एवं उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे।

सिविल बार संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा,महासचिव सुनील मित्तल ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जहां वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अनेक अधिवक्ताओ ने हास्य व्यंग्य की रचनाए प्रस्तुत की,चुटकुले गीत भी प्रस्तुत किए गए। कई अधिवक्ताओ ने होली की कविताए भी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने कहा कि जनपद के वकीलो की यह शानदार परम्परा रही है कि वे अपनी व्यवसायिक जिन्दगी के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के सभी धर्म एवं त्यौहारो को भी शानदार तरीके से मनाते हैं। उन्होने समस्त अधिवक्ताओ को अपनी शुभकामनाए दी। इस अवसर पर युवा उद्यमी अभिषेक अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे।

डीजीसी गौरव एवं राजीव शर्मा ने हास परिहास की रचनाए प्रस्तुत कर लोगों को लोटपोट कर दिया। जिला बार संघ के अध्यक्ष वसी अन्सारी, महासचिव सुरेन्द्र मलिक ने सभी अधिवक्ताओं को पर्व की शुभकामनाए दी।

कार्यक्रम मे राधेश्याम गर्ग,सुखदेव मित्तल,वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक,मानसी, आंचल अग्रवाल एडवोकेट,सुधीर गुप्ता,अजय पाल सिह,सुगन्ध जैन,अनिल दीक्षित,हरिओम गोयल, संजीव गोयल, अवध विहारी लाल आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एड.सुनील मित्तल ने किया। कार्यक्रम के समापन पर मनोज गुप्ता एवं सुधीर गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

होली मिलन समारोह पर सर्वब्राहमण महासभा ने लगाया गुलाल

Muzaffarnagar Newsमुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सर्व ब्राहमण महासभा रजि.सम्पूर्ण भारत की मुजफ्फरनगर ईकाई के तत्वाधान मे साकेत कालोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मे होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विजय शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता डा.सुभाष चन्द शर्मा,सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार,अभियोजन अधिकारी ओ.पी.मिश्रा,ब्रहम प्रकाश शर्मा द्वारा दीप प्रज्जलवित किया गया।

सभी मुख्य अतिथियो का पटका पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष युवा हरीश गौरम द्वारा किया गया। डा.संदीप शर्मा व अमित वत्स द्वारा होली पर्व के विषय मे अपने विचार रखकर होली के त्यौहार के विषय मे विस्तार से बताया गया। उन्होने सदर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले कपिलदेव अग्रवाल को अपनी शुभकामनाए दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुमित अंगिरा द्वारा पर्व पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि से कराया गया।

इस अवसर पर लडडू गोपाल संग पुष्प वर्षा कर होली खेली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे भूजेन्द्र सिह प्रधानाचार्य,सुरेश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम मे यशपाल पंवार,प्रदीप शर्मा, अमित चौधरी श्रीभगवान शर्मा,हरेन्द्र शर्मा,राजेश पाराशर,संजय मिश्रा,अंशुल अग्रवाल,लक्ष्मण शर्मा,अविनाश भारद्वाज, रजनीश वशिष्ठ, अभिनव मुदगल,नन्दनी शर्मा,पूनम शर्मा,अखिलेश शर्मा,आशा शर्मा, अर्पित शर्मा,डा.देवेन्द्र शर्मा,शरद शर्मा,सोमदेव शर्मा,सुनील शर्मा,विनोद शर्मा, अनिल शर्मा,अमित भारद्वाज एड.,,आशीष शर्मा,हिमांशु शर्मा,राजेश शर्मा राशन वाले,विपिन शर्मा,विनय भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।

होली मिलन समारोह एसडी कालेज में आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में आने वाले होली पर्व पर एक रंग उत्सव-२०२२ का आयोजन किया किया गया। समारोह का शुभारम्भ प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डा० दीपक मलिक, डा० संगीता गुप्ता, श्रीमति एकता मित्तल, डा० सौरभ जैन, अमित कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया।

होली रंग उत्सव समारोह के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर छात्र/छात्राओं को अपने हुनर दिखाने का मौका दिया गया . जिसमें महाविद्यालय से जुडे छात्र/छात्राओं ने नृत्य एवं गायन की अनेक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति मानसी अरोरा व श्रुति जेन ने किया। कॉलेज प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने बताया कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है।

होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। उन्होनें कहा हम सभी को भी आपसी द्वेष को भूलकर होली मनानी चाहिए व सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अंशिका, निक्की, तनु, प्रीति, कनुप्रिया, आरती, रिया, लभन, नंदनी, शगुन, केशव, आर्यन, प्रेरणा, ओशी, प्रांचजल, खुशी, तानिया, अवनी, आस्था, राखी, स्वाती, अलिजा, सोमिया वंशिका आदि अनेक प्रस्तुतियां दी। इस समारोह को सफल बनाने में डा०. नवनीत वर्मा, डा० नवेद अख्तर, डा० मोनिका रूहेला, डा० मंजरी, डा० ज्ञानेन्द्र, डा० जगमोहन, विरेन्द्र, सोहनलाल, प्राची, नुपुर, अनामिका, नीरज कुमार, गरिमा, सोनम, सोनिया, विंशु, विपाशा, गुंजन, पिंकी, ज्योति, अक्षय, कुलदीप शर्मा, रजत तायल, कमर रजा, कृष्ण कुमार, अंकित धामा, संकेत जैन, रजत वर्मा, आशीष, दीपक आदि का योगदान रहा।

 

अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ने मचाई होली की धूम

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गुलाल फूलों से होली खेलकर मनाया होली उत्सव , अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार ने आनंदपुरी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार सुलक्खन सिंह नामधारी वह विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश धीमान भाजपा नेता रहे

कार्यक्रम का संचालन संदीप धीमान बैंक वालों ने किया विशाल होली मिलन कार्यक्रम में बुरा न मानो होली है के साथ रंगीले होली पर्व पर चुटकुले वह गीत सुना कर सभी सम्मानित व्यक्तियों को हस गुल्लो के साथ गोलगप्पे खिलाएं। वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान ने समस्त सम्मानित व्यक्तियों को परिवार सहित होली के पावन पर्व की बधाई दी

आपसी भाईचारा बनाकर समाज व देश को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संदेश देते हुए शायराना अंदाज में ब्रज की होली गीत पर सभी के ठुमके लगवाए।

होली मिलन कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था में प्रदीप धीमान फोरमैन अनुज धीमान (नाथी), वीरेंद्र धीमान, मोहित धीमान, आशीष धीमान ,आशुतोष धीमान का विशेष सहयोग रहा । विशाल होली मिलन कार्यक्रम में गुलाब व फूलों की वर्षा कर सभी ने होली का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे वह होली का आनंद लेते हुए रंग-बिरंगे चुटकुले गीत सुना कर सभी को होली के रंग में रंगा।

 

राजपूत महासभा द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के रामपुरम स्थित राजपूत धर्मशाला में बड़ी ही धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर राजपूत समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। राजपूत समाज द्वारा बनाए गए होली मिलन कार्यक्रम में बहुत सुंदर कव्वाली की प्रस्तुति एक ग्रुप के द्वारा की गई जिसने जिसका राजपूत समाज के उपस्थित सभी लोगों ने लुफ्त उठाया

राजपूत समाज द्वारा आयोजित आज के होली मिलन कार्यक्रम में रामफल सिंह एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह एडीजीसी, सुभाष चौहान नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग, अक्षय पुंडीर ब्लाक प्रमुख चरथावल, अमित रावल जिला पंचायत सदस्य ,ठाकुर चमन सिंह सोम के साथ-साथ अन्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखें एवं सभी गणमान्य लोगों ने आवाहन किया कि इस त्यौहार को सभी लोग बड़ी ही शालीनता के साथ मनाएं। इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर सभी की खुशहाली की कामना की।

राजपूत महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रामपाल सिंह एडवोकेट ,भूपेंद्र सिंह एडीजीसी, अंग्रेश राणा ,शैलेंद्र राणा, भूपेंद्र सिंह, रणवीर सिंह एडवोकेट ,चमन सिंह सोम,अक्षय पुंडीर ,सुभाष चौहान, अमित रावल ,बारू सिंह चेयरमैन, कुलदीप सिंह प्रधान, अमित सिंह पुंडीर, तोप सिंह राणा, नंदकिशोर पुंडीर ,दिनेश पुंडीर, अरुण प्रताप सिंह, दिव्य प्रताप सिंह ,दिवाकर विक्रम सिंह, पंकज ठाकुर, अजय कुमार एडवोकेट, मुकेश आर्य ,विनीत पुंडीर राजकुमार राणा राम फूल पुंडीर के साथ-साथ सभी गणमान्य राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − one =