समाचार (Muzaffarnagar News)
साइबर हेल्प सेन्टर ने ठगों से रूपये कराये वापस
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साइबर हैल्प सैन्टर का लगातार सराहनीय कार्य जारी है। आवेदिका रिधी पुत्री सचिन जैन निवासी म०नं०-८८ फेस ०२ हरी वृन्दावन सिटी जानसठ रोड थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा साइबर हेल्प सेन्टर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि ’अज्ञात व्यक्ति (साइबर ठग) द्वारा उनसे १,००,०००- रुपये की आनलाइन धोखाधडी की गयी है। साइबर हेल्प सेन्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड से अवगत कराया गया तथा कुल धनराशि १,००,०००- रूपये में से आंशिक धनराशि २५,०००- रूपये को आवेदिका के खाते में वापस कराया गया। शेष धनराशि को वापस कराने हेतु सार्थक प्रयास जारी हैं।
एक वर्ष की सजा व 5 हजार रुपये का जुर्माना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर न्यायलय मे अवैध कच्ची शराब को तैयार करने के बाद सप्लाई करने वाले आरोपी को एक वर्ष की सजा के साथ ही पांच हजार रूपये का अर्थदंड लगाया है। आपको बता दे कि गत२८ फरवरी २०११ को थाना रामराज के ग्राम जलालपुर के जंगल मे शराब की भट्टी से कच्ची शराब बनाकर सप्लाई करने के मामले में तत्कालीन प्रभारी अरविंद कुमार ने छापा मारकर कच्ची शराब बनाने की भट्टी पकड़ी थी और आरोपी कबल सिंह को गिरफ्तार किया था। इस मामले की सुनवाई ए डी जे १४ संदीप गुप्ता की कोर्ट में हुई अभियोजन कि ओर से ए डी जी सी अमित त्यागी ने पैरवी की । जिसमे आरोपी कबल सिंह को एक वर्ष की सजा व ५ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही जुर्माना अदा न करने पर एक माह ७ दिन की अतिरिक्त सजा आरोपी का भुगतनी पडेगी।
आग से लगा हड़कम्प, लाखों का हुआ नुकसान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शाहपुर कस्बे में एक टैंट हाउस में भीषण आग लग गई। इसके बाद नजदीक ही स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा ने भी आख पकड़ ली। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शाहपुर कसबे में टैंट हाउस में आग लग गई। सेंट्रल बैंक की शाखा भी आग की चपेट में गई, जिससे कीमती सामान जल गया। दमकल विभाग ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। शाहपुर में बुढ़ाना रोड पर सेंट्रल बैंक की शाखा के पीछे गणेश टैंट हाउस में मंगलवार देर रात आग लग गई। आग बैंक के पीछे की दीवार में हवा के लिए छोड़े गए रोशनदान से बैंक में भी पहुंच गई। बैंक के परदे, एसी और वायररिंग जल गई। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया। बैंककर्मियों ने बताया कि रिकॉर्ड और स्ट्रांग रूम पूरी तरह सुरक्षित है । टैंट हाउस में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
चंदन का टीका लगाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया होली मिलन उत्सव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पश्चिमी उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया चन्दन का टीका लगाकर होली मिलन समारोह मनाया, जिसमें मुख्य रूप से अमित गर्ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल कंसल प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री, राधेश्याम विश्वकर्मा, हर्षवर्धन जैन प्रदेश संगठन मंत्री, जयवीर सिंह प्रदेश महामंत्री युया, नरेन्द्र मित्तल नगर अध्यक्ष, सुमित गर्ग नगर महामंत्री,प्रवीण जैन अध्यक्ष नई मंडी,कमल किशोर गोयल प्रभारी नई मंडी, संजय गर्ग संगठन महामंत्री नईमंडी, सत्यवीर वर्मा, चौधरी शिवकुमार,सुनील सैनी,नगीन बंसल राजकुमार कालरा आदि अनेकों व्यापारियों ने चन्दन का टीका व गुलाल लगाकर मनाई होली।
सड़क हादसे मे मासूम की ंमौत
मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। (Muzaffarnagar News) ओवरलोड मिट्टी से भरे वाहनों से हो रहे हैं हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। जिसमे कारण आज भी मंसूरपुर सन्धावली कट के पास सड़क हादसे में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से गांव की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों का जमवाडा लग गया। ग्रामीणो के हंगामे पर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ मौके से फरार हो गए। उधर सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस सहित सीओ खतोली भी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस समझाने बुझाने में जुट गई। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर रही है। सीओ खतौली आर के सिंह सहित थाना मंसूरपुर पुलिस ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुटी है।
सड़क हादसे में दो की मौत
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहे है इसका मुख्य कारण वाहन चालकों की लापरवाही से वाहन को चलाना व ओवर स्पीड से वाहन को चलाना भी बन रहा है। फुगाना थाना क्षेत्र मे मेरठ-करनाल हाईवे पर बुधवार तडके करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा होने से चीख-पुकार मच गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद क्षेत्र के मजदूर बुधवार को पिकअप से पंजाब से अपने घर संभल और बंदायू लौट रहे थे। किसी काम से वे फुगाना थाना इलाके के मेरठ-करनाल हाईवे पर राइपुर अटेना गांव के पास रुके थे। जिसमे तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि २१ से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बुढ़ाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से कुछ घायलों को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे में वेदराम पुत्र नथ्थू और छवि पुत्री अतर सिंह निवासी संभल की मौके पर ही मौत हो गईं, जबकि २१ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर फुगाना और बुढ़ाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को गाड़ियों से निकालकर एंबुलेंस से बुढ़ाना सीएचसी भिजवायाए जहां से कुछ घायलों को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। फुगाना थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश गौतम ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप में पीछे से टक्कर मारी है। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि २१ घायल है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गय। आरोपी की तलाश की जा रही है। हादसे मे गंभीर घायलो को मेरठ और मुजफ्फरनगर मे रेफर कर दिया गया है।
सीएमओ ने की बच्चों के टीकाकरण की हुई शुरूआत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रूडकी रोड स्थित सीएमओ कार्यालय मे एक मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमे कोविड टीकाकरण के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गई। मीडिया कार्यशाला मे पत्रकारो से रूबरू होते हुए सीएमाओ डा.एम.फौजदार ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार आज से पूरे जनपद मे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की शुरूआत हो गई है। उन्होने बताया कि शुरूआत मे इसका लक्ष्य एक लाख 74 हजार टीको का रखा गया है। इसके अर्न्तगत 12 से 14 वर्ष के बच्चो को प्रथम डोज के उपरान्त 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियो के लिए टीकाकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बच्चों को हैदराबाद मे बनी कोरबी वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है। उन्होने आम जनमानस से सहयोग की अपील की है। मीडिया कार्यशाला मे डा.लोकेश,डा.शरण सिह,यूनिसेफ के कोर्डिनेटर,हरेन्द्र, सहायक कोर्डिनेटर तरन्नुम, जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी डा.गीतांजलि वर्मा आदि उपस्थित रहे।
पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पत्रकार स्व.जितेन्द्र दीक्षित की चौथी पुण्यतिथि पर मीडिया बन्धुओ सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
नई मन्डी अंकित विहार कालोनी निवासी सपा नेता राकेश शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कलमकार,अमर उजाला के प्रभारी रहे स्व.जितेन्द्र दीक्षित की चौथी पुण्यतिथि पर उन्हे श्रृद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान सभी वक्ताओ ने जितेन्द्र दीक्षित को पत्रकारिता की एक यूनिवर्सिटी बताया। उन्होने पक्ष-विपक्ष का भेद ना करते हुए अपनी लेखनी से पत्रकारिता जगत को नित नये आयाम दिये। अपनी लेखनी के बल पर ही वे हरदिल अजीज रहे। समाज के हर वर्ग मे उन्हे पूरा सम्मान मिला। किसान,युवा,अफसरान या राजनेता उन्होने हर किसी के दिल मे अपनी जगह बनाई। उन्हे राजनीति का भरपूर ज्ञान था। जिस कारण जनपद के अनेक राजनीतिज्ञ उनसे सलाह लेते थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुधीर बालियान, पंडित उमादत्त शर्मा,वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा,पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अशोक शर्मा,विनोद शर्मा,भाजपा नेता राजीव गर्ग, विष्णु शर्मा,रमेश चन्द,रेशू, अमलेश शर्मा पटवारी जी,बिटटू प्रधान, देवीदयाल, अमित शर्मा उर्फ टोनी,सीटू,नन्द गोपाल उर्फ नंदी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लगाई सुरक्षा की गुहार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एसएसपी अभिषेक यादव से प्रेमी युगल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाईं जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी स्वाति पाल ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मोहल्ले के ही दीपक से प्यार करती है। जिसमे दोनो ने ११ मार्च को गांव तेजलहेड़ा के आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज रीति के अनुसार अपनी मर्जी से दीपक से शादी कर ली थी। । जिसके बाद जब स्वाति के परिजनो को शादी का पता चला, तो उन्होंने उससे मारपीट की। इसके बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से आई। स्वाति ने बताया कि उसके घर वालो ने दीपक से रिश्ता ने तोडने पर दोनो को जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद वे हम दोनो को ढूंढ रहे हैं। जिनसे बचने के लिए हमे पुलिस सुरक्षा दी जाए। स्वाति ने बताया कि वे दोनो ७ साल से एके दुसरे से प्यार करते है। परंतु हमने ४ दिन पहले ही घर वालो की मर्जी के खिलाफ शादी की है जिसके बाद दोनो के परिजनो मे तनाव बन गया है। दोनो के परिजन काशीराम आवास विकास कालोनी मे रहते हैं। दोनों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रेमीयुगल की बात सुनकर पुलिस ने उन्हे आश्वासन दिया।
होली के मद्देनजर नगर में चला सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) होली पर्व के मद्देनजर विभिन्न विकास खंडों में लगातार साफ सफाई का कार्य जारी है। खंड विकास अधिकारी पुरकाजी के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में होली के अवसर पर साफ-सफाई के कार्य कराये जा रहे है। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी पुरकाजी रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विकासखंड पुरकाजी ग्राम पंचायत भूरा खेड़ी, शेरपुर एवं छपरा में होली के अवसर पर भूमिया होलिका दहन के कई स्थानों पर साफ-सफाई के कार्य कराये जा रहे है। मौके पर ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव एवं ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।
इसके अलावा खंड विकास अधिकारी जानसठ संत प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में सचिव शमीम अहमद द्वारा विकास खण्ड़ जानसठ के ग्राम पंचायत कैथोड़ा में साफ-सफाई का कार्य कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव उपस्थित रहे।
होली मिलन उत्सव की धूम
मुजफ्फरनगर ।(Muzaffarnagar News) सेक्युलर फ्रंट परिवार मुरूनगर द्वारा होली की पूर्व संध्या पर गौहर सिद्दिकी के संयोजन में होली मिलन में प्रेम व सौहार्द को समर्पित कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया,प्रोग्राम का संचालन उस्ताद शायर अब्दुल हक सहर व अध्यक्षता सलामत राही ने की।
कार्यक्रम में सर्व समाज के राजनीतिक, समाजिक संगठनों, व्यापारियों,पत्रकार बंधुओं व प्रबुद्ध लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शायरों व कवियों के द्वारा प्रस्तुत शायरी व रचनाओं का देर रात तक आनन्द लिया।कार्यक्रम को समय की आवश्यकता बताई गई।
कार्यक्रम में प्रमोद त्यागी,वसी अंसारी एड०बार संघ अध्यक्ष,अशोक अग्रवाल,काजी तनवीर आलम,कृष्ण गोपाल मित्तल,अमीर आजम खान एड०,संजय मित्तल, डॉ प्रदीप जैन,गुरु कीर्ति,महबूब आलम एड०,डॉ नजमुल जैदी,ई०नफीस राणा,असद फारूकी, इकराम कस्सार, बदर खान, कलीम त्यागी, रईसुद्दीन राणा,विपिन जैन, बोहरन लाल,मुर्शिद खान मास्टर इसरार,शमीम कस्सार,डॉ आसिफ,इस्लाम अब्बासी एड०,हाजी अरशद,हाजी शादाब, हाजी कय्यूम,इसरार आढ़ती,मास्टर पठान, साजिद एड०,फाजिल सलमानी,डॉ.शाहवेज राव, तनसीर खान,मौजूद रहे । शायर व कवियों में मुकेश दर्पण,मोहम्मद अहमद,हेल्थ कवि, सविता गजल,डॉ तनवीर गौहर,सुनील उत्सव ,नेमपाल प्रजापति अरशद जिया आदि मौजूद रहे।
होली मिलन उत्सव का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कचहरी स्थित सिविल बार संघ के राष्ट्रीय सभागार मे सिविल बार संघ व जिला बार संघ का संयुक्त होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमति अंजू अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित हुई। उनके साथ उनके सुपुत्र एवं उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल भी विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। सिविल बार संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा,महासचिव सुनील मित्तल ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जहां वरिष्ठ अधिवक्ताओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अनेक अधिवक्ताओ ने हास्य व्यंग्य की रचनाए प्रस्तुत की,चुटकुले गीत भी प्रस्तुत किए गए। कई अधिवक्ताओ ने होली की कविताए भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने कहा कि जनपद के वकीलो की यह शानदार परम्परा रही है कि वे अपनी व्यवसायिक जिन्दगी के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के सभी धर्म एवं त्यौहारो को भी शानदार तरीके से मनाते हैं। उन्होने समस्त अधिवक्ताओ को अपनी शुभकामनाए दी। इस अवसर पर युवा उद्यमी अभिषेक अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। डीजीसी गौरव एवं राजीव शर्मा ने हास परिहास की रचनाए प्रस्तुत कर लोगों को लोटपोट कर दिया। जिला बार संघ के अध्यक्ष वसी अन्सारी, महासचिव सुरेन्द्र मलिक ने सभी अधिवक्ताओं को पर्व की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम मे राधेश्याम गर्ग,सुखदेव मित्तल,वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक,मानसी, आंचल अग्रवाल एडवोकेट,सुधीर गुप्ता,अजय पाल सिह,सुगन्ध जैन,अनिल दीक्षित,हरिओम गोयल, संजीव गोयल, अवध विहारी लाल आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एड.सुनील मित्तल ने किया। कार्यक्रम के समापन पर मनोज गुप्ता एवं सुधीर गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
होली मिलन समारोह पर सर्वब्राहमण महासभा ने लगाया गुलाल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सर्व ब्राहमण महासभा रजि.सम्पूर्ण भारत की मुजफ्फरनगर ईकाई के तत्वाधान मे साकेत कालोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मे होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विजय शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे वरिष्ठ भाजपा नेता डा.सुभाष चन्द शर्मा,सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार,अभियोजन अधिकारी ओ.पी.मिश्रा,ब्रहम प्रकाश शर्मा द्वारा दीप प्रज्जलवित किया गया। सभी मुख्य अतिथियो का पटका पहना कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष युवा हरीश गौरम द्वारा किया गया। डा.संदीप शर्मा व अमित वत्स द्वारा होली पर्व के विषय मे अपने विचार रखकर होली के त्यौहार के विषय मे विस्तार से बताया गया। उन्होने सदर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले कपिलदेव अग्रवाल को अपनी शुभकामनाए दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुमित अंगिरा द्वारा पर्व पत्रिका का विमोचन मुख्य अतिथि से कराया गया।
इस अवसर पर लडडू गोपाल संग पुष्प वर्षा कर होली खेली गई। कार्यक्रम को सफल बनाने मे भूजेन्द्र सिह प्रधानाचार्य,सुरेश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम मे यशपाल पंवार,प्रदीप शर्मा, अमित चौधरी श्रीभगवान शर्मा,हरेन्द्र शर्मा,राजेश पाराशर,संजय मिश्रा,अंशुल अग्रवाल,लक्ष्मण शर्मा,अविनाश भारद्वाज, रजनीश वशिष्ठ, अभिनव मुदगल,नन्दनी शर्मा,पूनम शर्मा,अखिलेश शर्मा,आशा शर्मा, अर्पित शर्मा,डा.देवेन्द्र शर्मा,शरद शर्मा,सोमदेव शर्मा,सुनील शर्मा,विनोद शर्मा, अनिल शर्मा,अमित भारद्वाज एड.,,आशीष शर्मा,हिमांशु शर्मा,राजेश शर्मा राशन वाले,विपिन शर्मा,विनय भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।
क्रांति सेना ने सदस्यता अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांति सेना कार्यालय पर क्रांति सेना की हिंदूवादी नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों महिला व पुरुषों ने क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की सभी नए सदस्यों को महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, युवा नगर अध्यक्ष आशीष मिश्रा, पूर्व नगर उपाध्यक्ष बसंत कश्यप, महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष नेहा गोयल ने भगवा पटका पहनाकर सभी सदस्यों को क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण कराई। सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि होली के पावन पर्व के बाद जिलेभर में सदस्यता अभियान चलाकर बड़े ही जोर शोर से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान मंगतराम, दाताराम, शंकी शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, आकाश, राहुल कुमार, शालिनी शर्मा, बेबी देवी, राजकुमार, राजीव चौधरी, गुड़िया देवी,आशू राज, नत्थू राम भगत आदि मौजूद रहे।
समस्याओं को सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
होली मिलन समारोह एसडी कालेज में आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर में आने वाले होली पर्व पर एक रंग उत्सव-२०२२ का आयोजन किया किया गया। समारोह का शुभारम्भ प्राचार्य डा० सचिन गोयल, डा० दीपक मलिक, डा० संगीता गुप्ता, श्रीमति एकता मित्तल, डा० सौरभ जैन, अमित कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया। होली रंग उत्सव समारोह के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर छात्र/छात्राओं को अपने हुनर दिखाने का मौका दिया गया . जिसमें महाविद्यालय से जुडे छात्र/छात्राओं ने नृत्य एवं गायन की अनेक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमति मानसी अरोरा व श्रुति जेन ने किया। कॉलेज प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने बताया कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। इस दिन सभी लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। उन्होनें कहा हम सभी को भी आपसी द्वेष को भूलकर होली मनानी चाहिए व सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अंशिका, निक्की, तनु, प्रीति, कनुप्रिया, आरती, रिया, लभन, नंदनी, शगुन, केशव, आर्यन, प्रेरणा, ओशी, प्रांचजल, खुशी, तानिया, अवनी, आस्था, राखी, स्वाती, अलिजा, सोमिया वंशिका आदि अनेक प्रस्तुतियां दी। इस समारोह को सफल बनाने में डा०. नवनीत वर्मा, डा० नवेद अख्तर, डा० मोनिका रूहेला, डा० मंजरी, डा० ज्ञानेन्द्र, डा० जगमोहन, विरेन्द्र, सोहनलाल, प्राची, नुपुर, अनामिका, नीरज कुमार, गरिमा, सोनम, सोनिया, विंशु, विपाशा, गुंजन, पिंकी, ज्योति, अक्षय, कुलदीप शर्मा, रजत तायल, कमर रजा, कृष्ण कुमार, अंकित धामा, संकेत जैन, रजत वर्मा, आशीष, दीपक आदि का योगदान रहा।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ने मचाई होली की धूम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गुलाल फूलों से होली खेलकर मनाया होली उत्सव , अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार ने आनंदपुरी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार सुलक्खन सिंह नामधारी वह विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश धीमान भाजपा नेता रहे कार्यक्रम का संचालन संदीप धीमान बैंक वालों ने किया विशाल होली मिलन कार्यक्रम में बुरा न मानो होली है के साथ रंगीले होली पर्व पर चुटकुले वह गीत सुना कर सभी सम्मानित व्यक्तियों को हस गुल्लो के साथ गोलगप्पे खिलाएं। वहीं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान ने समस्त सम्मानित व्यक्तियों को परिवार सहित होली के पावन पर्व की बधाई दी तथा आपसी भाईचारा बनाकर समाज व देश को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाने का संदेश देते हुए शायराना अंदाज में ब्रज की होली गीत पर सभी के ठुमके लगवाए। होली मिलन कार्यक्रम की सुंदर व्यवस्था में प्रदीप धीमान फोरमैन अनुज धीमान (नाथी), वीरेंद्र धीमान, मोहित धीमान, आशीष धीमान ,आशुतोष धीमान का विशेष सहयोग रहा । विशाल होली मिलन कार्यक्रम में गुलाब व फूलों की वर्षा कर सभी ने होली का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे वह होली का आनंद लेते हुए रंग-बिरंगे चुटकुले गीत सुना कर सभी को होली के रंग में रंगा।
राजपूत महासभा द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के रामपुरम स्थित राजपूत धर्मशाला में बड़ी ही धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर राजपूत समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। राजपूत समाज द्वारा बनाए गए होली मिलन कार्यक्रम में बहुत सुंदर कव्वाली की प्रस्तुति एक ग्रुप के द्वारा की गई जिसने जिसका राजपूत समाज के उपस्थित सभी लोगों ने लुफ्त उठाया राजपूत समाज द्वारा आयोजित आज के होली मिलन कार्यक्रम में रामफल सिंह एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह एडीजीसी, सुभाष चौहान नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग, अक्षय पुंडीर ब्लाक प्रमुख चरथावल, अमित रावल जिला पंचायत सदस्य ,ठाकुर चमन सिंह सोम के साथ-साथ अन्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखें एवं सभी गणमान्य लोगों ने आवाहन किया कि इस त्यौहार को सभी लोग बड़ी ही शालीनता के साथ मनाएं। इसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर सभी की खुशहाली की कामना की।
राजपूत महासभा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रामपाल सिंह एडवोकेट ,भूपेंद्र सिंह एडीजीसी, अंग्रेश राणा ,शैलेंद्र राणा, भूपेंद्र सिंह, रणवीर सिंह एडवोकेट ,चमन सिंह सोम,अक्षय पुंडीर ,सुभाष चौहान, अमित रावल ,बारू सिंह चेयरमैन, कुलदीप सिंह प्रधान, अमित सिंह पुंडीर, तोप सिंह राणा, नंदकिशोर पुंडीर ,दिनेश पुंडीर, अरुण प्रताप सिंह, दिव्य प्रताप सिंह ,दिवाकर विक्रम सिंह, पंकज ठाकुर, अजय कुमार एडवोकेट, मुकेश आर्य ,विनीत पुंडीर राजकुमार राणा राम फूल पुंडीर के साथ-साथ सभी गणमान्य राजपूत समाज के लोग उपस्थित रहे।
खतौली को 8 विकेट से हराया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में खेली जा रही जिला क्रिकेट लीग में आज अपने दूसरे लीग मैच में मैग क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरनगर ने अहलावत क्रिकेट अकादमी खतौली को ८ विकेट से हराया।
टॉस मैग अकादमी ने जीता और पहले गेंदबाजी की और अहलावत अकादमी को १८ ओवर में मात्र ६० रनों पर ऑल आउट कर दिया।बलेबाज आदित्य और रिशान्त ने सबसे ज्यादा १०,१० रन बना सके और कोई भी बलेबाज दहाई का आंकड़ा नही छू सका।मैग के गेंदबाज अभिषेक को ४ विकेट अश्मित को २ और आयुष,आदर्श,और सर्वज्ञ को १,१ विकेट मिला। ६१ रनों के आसान से लक्ष्य को मैग अकादमी ने मात्र ५.१ ओवर में २ विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।मैच में ४ विकेट और ८ रन नाबाद बनाने वाले अभिषेक को मैन ऑफ द मैच दिया गया।मैच के अंपायर रवि कौशिक और अरशद रहे स्कोर पलक शर्मा रही। एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर और युवा उद्यमी तथा मैग स्पोर्ट्स अकादमी के डायरेक्टर गौरव अरोरा ने मैन ऑफ द मैच का प्रुस्कार दिया।लीग कोडिनेटर गौरव सिद्धार्थ, मानव राठी,संजीव आदि उपस्तिथ रहे।अब होली के अवकाश के बाद लीग के अगले मैच खेले जाएंगे।
केमिकल युक्त रंगों से रहे सावधान
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रंगों के त्योहार को संभलकर मनाने की जरूरत है। थोड़ी से लापरवाही आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। बाजार में खतरनाक केमिकल युक्त रंग भी आ रहे हैं। चिकित्सकों की राय में हल्के रंगों व गुलाल का प्रयोग करें। रंग लगाने के बाद शरीर पर तुरंत पानी डाले।
होली पर्व की तैयारी तेज हो गई है। बाजार में रंगों और गुलाल की दुकानें सज गई हैं। अबीर-गुलाल व रंगों से बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन केमिकल युक्त रंग आपकी होली बदरंग कर सकते हैं। रंग सिर्फ त्वचा को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। केमिकल के रंग भी बाजार में काफी हैं। इनके अलावा भी कई रंग दुकानों पर सजे हैं। हृदय व सांस के रोगियों को भी ये रंग खासा नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए होली संभलकर खेलें और केमिकलयुक्त के रंगों से बचें। त्वचा का ख्याल रखें। डा. पीके वर्मा, डा. महकार सिंह, डा. मिटू सैनी का कहना है कि ये रंग स्किन व आंखों में एलर्जी कर सकते है। रंगों से सिरदर्द, नजला, जुखाम, एलर्जी हो सकती है। बाल भी कमजोर कर सकते हैं।
इन बातों पर रखें ध्यान
१-कम से कम रंगों का इस्तेमाल करें।
२-रंग लगाने के तुरंत बाद शरीर पर पानी डालें।
३-गीले रंगों की जगह गुलाल लगाए।
४-रंग खेलने से पहले कोल्ड क्रीम या नारियल तेल शरीर पर लगाए।
५-सिर पर कैप व आंख पर चश्मा लगाकर रंग का प्रयोग करें।


