समाचार (Muzaffarnagar News)
कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 देवपाल सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त संजय कटारिया पुत्र रूपराम निवासी बेलडा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को कन्या पाठशाला के पास से गिरफ्तार किया गया।इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 अमन सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नूरा उर्फ नूर मौहम्मद पुत्र रहीसू उर्फ रीसो निवासी खुसरोपुर थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 प्रमोद कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त देशपाल पुत्र चमन सिंह निवासी ग्राम व थाना भौराकलां जनपद मुजफ्फरनगर को कस्वा शाहपुर से गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 प्रमोद कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त जावेद पुत्र वाजिद निवासी सोरम थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया।
अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त शमीर उर्फ बख्ताबर पुत्र अहजाद निवासी किदवई नगर थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को ए0टू0जैड0 रोड मछली बाजार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 नाजायज चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 अनिल कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र बृजमौहन कौशिक निवासी बच्चन सिंह कालोनी थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर को पचेण्डा बम्बे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमन्चा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
शराब सहित पकड़ा
पुरकाजी।(Muzaffarnagar News) थाना पुरकाजी पर नियुक्त उ0नि0 देवा सिंह द्वारा अभियुक्तों दिनेश पुत्र प्रथ्वी सिंह, राजकुमार पुत्र गुल्चा निवासीगण छोटा अखोडा खुर्द थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार को आयेकी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 40 लीटर शराब खाम, 20 लीटर अपमिश्रित शराब व 02 किलोग्राम यूरिया एवं शराब बनाने के उपकरण को बरामद किया गया।
होली पर्व पर म्यूजिकल पिचकारियों की रही धूम
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) इस बार होली के बाजार में ग्राहकों की अच्छी खासी भीड नजर आई। ग्राहकों की भीड से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी की लहर देखी गयी। बच्चों ने अपनी अपनी पसंद की पिचकारियां, गुलाल, रंग इत्यादि सामान खरीदकर होली की तैयारियां की। शहर के बाजारों में इस बार होली की रंग-बिरंगी पोशाक, म्यूजिकल व मोदी-योगी स्टीकर की पिचकारी की खरीदारी अधिक हो रही है। बाजारों में इस बार म्यूजिकल पिचकारी और भगवा रंग की डिमांड से बाजार में भी दोगुना बिक्री हो गई है। थोक व्यापारियों की माने तो मौसम में बदलाव, कोरोना का खात्मा और प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार के जोश में होली का बाजार उठा है। शहर के चर्च मार्केट के होली बाजार में अलग-अलग तरीके के रंग और सुंदर पिचकारियां सजी हुई हैं। थोक विक्रेता अमित कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में उत्साह है। व्यापार में पहले से दोगुना बिक्री हो गई है। ग्राहक और फुटकर व्यापारी होली के परिधानों के साथ अधिक मात्रा में म्युजिकल पिचकारी, मोदी और योगी के स्टीकर की पिचकारी की डिमांड कर रहे हैं। वहीं गुलाल के साथ भगवा रंग अधिक बिक रहा है। इस कारण इनके दाम भी थोड़े ज्यादा हो गए हैं। मुजफ्फरनगर के बाजारों के साथ यहां से बिजनौर, हरिद्वार तक माल जाता है। होली मार्केट में थोक विक्रेता विकास सिघल ने बताया कि इस बार मोदी और योगी की तस्वीर की सुंदर पिचकारियों की डिमांड को लेकर नया ट्रेंड आया है। भगवा रंग सभी रंगों पर भारी पड़ रहा है। भाजपा की सरकार बनने के कारण भगवा रंग की डिमांड है। म्यूजिक पिचकारी की तकनीक भी बच्चों को खूब लुभा रही है। इसमें गानों के साथ पानी भरकर बच्चे होली खेलने को उत्साहित नजर आ रहे हैं। बाजार में म्यूजिकल पिचकारी ३०० रुपये से ३५० रुपये में मिल रही है। वहीं मोदी-योगी पोस्टर पिचकारी २०० रुपये तक में उपलब्ध है। होली पर लजीज व्यंजन और गुझिया की काफी डिमांड बढ़ गई है। मिठाई विक्रेता का कहना है कि वैसे तो सभी मिठाइयों को लोग तरजीह दे रहे हैं, लेकिन गुझिया पहला विकल्प है। नमकीन में पकौडियां, पकौड़े, छोटे समोसे आदि खाने-पीने के सामान की बिक्री बढ़ी है। बाजारों में होली के दिन भी पूरी भीड़ दिखाई दी। हालांकि होली के दिन अधिकाश्ां भीड़ रंग गुलाल की दुकानों पर दिखाई दी। जहां बच्चों ने अपनी अपनी पसंद की पिचकारियां, गुलाल, रंग, मुखौटे, टोपी इत्यादि खरीदी और होली की तैयारियों में जुटे रहे।
4 शातिर अभियुक्तों के किया गिरफ्तार
भोपा।(Muzaffarnagar News) अवैध खनन पर पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही ०३ मिट्टी से भरी ट्रॉली मय ट्रैक्टर तथा ०१ मशीन को किया सीज। अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना भोपा पुलिस द्वारा अवैध रुप से मिट्टी का खनन करने वाले ०४ अभियुक्तों को ग्राम फिरोजपुर के जंगल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अमरजीत पुत्र इलमचन्द निवासी बिहारगढ थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, विनीत पुत्र राजेन्द्र निवासी बिहारगढ थाना भोपा, मुजफ्फरनगर, शेर मौ० पुत्र शेर अली निवासी मखियाली थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर, फारुख पुत्र काशिव अली निवासी शेरनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर। जिनके कब्जे से ट्रैक्टर आयसर ४८५ बिना नम्बर मय मिट्टी भरने की मशीन, ट्रैक्टर आयसर २४२ बिना नम्बर मय ट्रॉली मिट्टी भरी, ट्रैक्टर महिद्रा ५७५ नं० ट्रॉली मिट्टी भरी, ट्रैक्टर महिंन्द्रा मय ट्रॉली मिट्टी भरी बरामद की। उपरोक्त सभी ट्रैक्टर मय ट्रॉली को सीज किया गया है।
होली पर्व को लेकर रहा अलर्ट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पुलिस प्रशासन की भरपूर तैयारियो के बीच जनपद मे विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। चुनाव के बाद अब प्रशासन का पूरा ध्यान होली के त्यौहार पर है। जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह एवं एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते त्यौहार को लेकर विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई है। एसएसपी अभिषेक यादव तथा एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशो के अनुपालन मे पुलिस द्वारा होली पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न कराये जाने को लेकर कडी व्यवस्थाए की गई हैं। जनपद के समस्थ थाना क्षेत्रो के अलावा नगर क्षेत्र मे भी पुलिस द्वारा सघन चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया। पिछले कई दिनो से थानावार शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिनमे क्षेत्र के सभ्रान्त लोगो ने सहभागिता की तथा अधिकारियो को आश्वस्त किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न होगा। होली को लेकर समस्त थाना क्षेत्र मे पुलिस प्रशासन द्वारा सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी की मौजूदगी मे पैदल गश्त,चैकिंग/तलाशी अभियान,वाहन चैकिंग तथा शांति समिति की बैठक कर समस्त नागरिको से त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने की अपील की है।
होली पर्व पर माताओं के साथ मनाया पर्व
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रंगों के पावन पर्व होली में खुशियों को बांटने के संकल्प के साथ साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट ने आज वृद्धा आश्रम की वृद्ध माताओं के साथ फूलों से होली खेल कर व उन्हें सम्मानित करके नया सन्देश दिया है। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि होली प्रेम और अपनेपन का पर्व है वृद्धा आश्रम में रह रही वृद्ध माताओं के लिए यह त्यौहार नीरस न रहे व उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके इसलिये प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी इन वृद्ध माताओं के साथ साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने फूलो के साथ होली खेल कर हर्षोल्लास के साथ होली मनाई साथ में उपहार स्वरूप फल मिठाईया कपड़े व् जरूरत का सामान भी दिया , उपस्थिति वृद्धा माताओं ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा की क्रांतिकारी शालू सैनी बेटे की तरह हर एक मौके पर उन सभी की देखभाल करती है और अपने परिवार का हिस्सा मान कर हर तीज त्यौहार में उन्हें शामिल करती है अगर इस तरह की बेटियां हर जनपद में हो जाये तो कोई भी वृद्धा आश्रम में रह रही महिला अपने को अनाथ न समझे। उपस्थित राधा सैनी पल्ल्वी सैनी भारती सैनी रीना प्रजापति रजनी सैनी राजू सैनी सुमित सैनी प्रेरणा सैनी साक्षी सैनी की .आदि उपस्थिति रही।
समाचार (Muzaffarnagar News)
होली मिलन उत्सव का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में ठाकुर नंदकिशोर पुंडीर के द्वारा सर्व समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंदपाल जी महफूज खा राठौड़, नरेंद्र पवार (साधु), नरेंद्र मुखिया, गजेंद्र सिंह राणा जी आदि समाज के सम्मानित लोगों के द्वारा किया गया। आज के कार्यक्रम में होली एवं सांस्कृतिक भजन दिनेश पथिक अमृतसर के द्वारा गाकर लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। आज के कार्यक्रम का सफल संचालन अनूप सिंह राठी एडवोकेट मंत्री जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। नंदकिशोर पुंडीर ने सभी जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी,तथा सभी जनपद वासियों से आव्हान किया की सभी जनपद वासी एक दूसरे के साथ भाईचारे से शांतिपूर्वक होली मनाएं।
होली के इस शुभ अवसर पर ठाकुर नंदकिशोर पुंडीर ने देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश की बागडोर एक बार पुनः माननीय योगी आदित्यनाथ के हाथों में देने के लिए जनपद वासियों एवं सभी प्रदेशवासियों का धन्यवाद दिया। ठाकुर नंदकिशोर पुंडीर ने कहा माननीय योगी आदित्यनाथ जी के पुनः आने से होली के त्योहार की खुशी कई गुना बढ़ गई है ,माननीय योगी आदित्यनाथ जी का सुशासन इसी प्रकार अगले ५ साल प्रदेश की जनता को देखने के लिए मिलेगा।होली मिलन के इस पुण्य अवसर पर उपस्थित कई वरिष्ठ महानुभावों ने अपने विचार रखकर जनपद वासियों को होली की शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर मुकेश आर्य ,अरुण प्रताप सिंह ,तोप सिंह राणा, दीपक कुमार त्यागी, दीपक जैन, शेर सिंह राणा ब्लाक प्रमुख थाना भवन, शोभित प्रधान दुधली, पंकज राणा, अमित पुंडीर ,रामफल एडवोकेट, सुरेंद्र एडवोकेट, प्रदीप पुंडीर, देवेंद्र फौजी, प्रमोद पुंडीर बिरालसी ,आशीष शर्मा, अभिषेक पुंडीर ,अरुण पुंडीर, अशोक कुमार एडवोकेट ,अजय कुमार एडवोकेट, बृजपाल सिंह तोमर ,गजेंद्र सिंह ,सुशील चौहान, रणबीर एडवोकेट ,राजीव गर्ग ,सुषमा पुंडीर, सुधीर खटीक भाजपा ,,कुलदीप प्रधान रणबीर प्रमुख, राहुल चौहान जिला पंचायत ,बृजेश त्यागी, शेर सिंह , अशोक कुमार राठी ,सुभाष प्रधान जी, एडवोकेट भीष्म पुंडीर, संदीप एडवोकेट ,भूप सिंह राजेंद्र, देवेंद्र कुमार धीमान ,अनिल त्यागी, अंजेश गुर्जर, अखिलेश पुरी, शिवकुमार ,संदीप कौशिक, आशुतोष खन्ना ,पंकज ठाकुर ,शालू चौधरी, सरिता उपाध्याय, प्रियंका ,अनीता आर्य ,सरीला आर्य आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।
नन्हे मुन्हों संग मनाई होली उत्सव
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के ग्रामीण अंचल सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न चौराहो, बाजारो व गली-मौहल्लो मे बडी धूमधाम के साथ होली का पूजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे अपनी मां तथा घर की अन्य महिलाओ तथा पडौसियो के साथ अपने गली मौहल्ले मे आसपास चौराहे पर लगी होली के पूजन करने के लिए पहुंचे। महिलाओ ने श्रृद्धाभाव से होली का पूजन किया तथा अपने रंगो के त्यौहार पर अपने परिवार की मंगल कामना की।
सड़क हादसे मे कई घायल
चरथावल।(Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के रोहाना तिराहे के समीप सडक हादसे मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मिली जानकारी के अनुसार रोहाना तिराहे के समीप निर्माणाधीन पैट्रोल पम्प के पास ट्रक और टेंपो की भिडन्त मे कुछ लोग घायल हो गए। हादसे पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोटिल हुए व्यक्तियो को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
शातिर को किया गिरफ्तार
खतौली। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी महोदय खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त शाहिद पुत्र असगर नि० ग्राम रियावली नंगला थाना रतनपुरी मु०नगर को उ०नि० योगेन्द्र सिंह का० पुष्पेन्द्र मावी व का० गौरव व अबु हुजैफा द्वारा बुढाना कट हाईवे से गिरफ्तार किया गया।
होली उत्सव का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर होली मिलन का आयोजन किया गया,सभी पदाधिकारियों द्वारा एक-दूसरे को गुलाल एवं चंदन का तिलक लगाकर सुख शांति की कामना के साथ होली मिलन मनाया गया एवं सभी को रंगो के पर्व होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई,इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एव नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा समस्त व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को मिलजुलकर रंगों का यह पर्व सुख शांति के साथ मनाना चाहिए व किसी भी प्रकार के हुड़दंग से सभी को बचना चाहिए,इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी, प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल, पवन वर्मा,प्रवीण जैन,सुनील वर्मा, शिव कुमार सिंघल,मुकेश गुप्ता, अभिलक्ष मित्तल,शोभित जैन,सुशील सिंघल,भीम बालियान,गौरव जैन, राहुल गोयल उपस्थित रहे।
हर्षोल्लास के साथ मनाया हेली पर्व
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खंड विकास अधिकारी सदर की अध्यक्षता में विकासखंड सदर में होली का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में विकास खंड सदर में होली का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस पर्व में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित चौधरी, खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, पंचायत समस्त ग्राम सचिव, एवं मनरेगा स्टॉफ आदि उपस्थित रहें।
होली की रही धूम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) होली के अवसर पर चारों ओर होली की धूम मची रही। क्षेत्र के वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा में भी होली की धूम मची रही।
क्षेत्र के वेदांता पब्लिक स्कूल में बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मनाई। क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी होली की धूम मची रही। बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर खूब हुड़दंग मचाया। प्रबंधक सुशील आर्य ने बच्चों को बताया कि इस दिन प्रह्लाद की बुआ होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर उन्हें जलाकर भस्म करने की नीयत से अग्नि में बैठी थी। इस दौरान होलिका जलकर राख हो गई तथा प्रह्लाद सकुशल रहे। यह पर्व प्रेम व भाईचारे का त्योहार है। इस अवसर पर सुनीता शोभित कपिल व समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
चहुंओर रही होली का उत्सव
जानसठ।(Muzaffarnagar News) होली के अवसर पर चहुंओर होली की धूम रही। कहीं पर महिलाओं ने कान्हा संग होली खेली तो कहीं पर प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दूसरे को लगाया गुलाल। स्कूलों में भी होली की धूम मची रही।
कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में महिलाओं ने आसपास के घरों के सभी कान्हा को एकत्र कर होली खेली। कीर्तन भी किया। महिलाओं ने कान्हा संग फूलों की होली खेली। बार संघ कार्यालय में भी अधिवक्ताओं ने एसडीएम जयेंद्र कुमार व एसडीएम अखिलेश सिंह के साथ होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने एक दूसरे को रंग लगाया। स्कूलों में भी होली की धूम मची रही। बच्चों ने एक दूसरे को रंग लगाकर खूब हुड़दंग मचाया। एंबिएंस एकेडमी, आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सरस्वती इंटर कालेज समेत कई स्कूलों में बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल होली मनाई।
प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बेहड़ा सादात गांव में स्वामी कल्याण देव एथलेटिक्स एकेडमी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में ४०० मीटर में दीपक प्रथम स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वामी कल्याण देव पालीटेक्निक कालेज के डायरेक्टर ब्रजवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा मेहनत कर राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर तक अच्छा प्रदर्शन दिखाएं और क्षेत्र का नाम रोशन करें। संयोजक मुख्य एथलेटिक्स कोच पुनीत पाल के संयोजन में दौड़ प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें विभिन्न गावों से आए युवाओं ने प्रतिभाग किया। १५०० मीटर दौड़ में मयंक पाल प्रथम, सोनू द्वितीय, आशीष तृतीय व ८०० मीटर में अबू शमा, वंश, संयम और ४०० मीटर दौड़ में दीपक में प्रथम, प्रशांत पाल द्वितीय, वंश पाल तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग ४०० मीटर में अक्षी पाल प्रथम, खुशी द्वितीय, करुणा तृतीय स्थान पर रही।
छात्र छात्राओं के चेहरे
भोपा।(Muzaffarnagar News) स्वामी कल्याण देव डिग्री कालेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के तकनीकी सशक्तीकरण हेतु बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से स्मार्ट फोन बांटा गया।
समारोह में प्राचार्य डा. प्रवीण कुमार ने कहा कि सरकार ने छात्रों को तकनीकी सशक्तीकरण हेतु स्मार्ट फोन देने की घोषणा की गई थी। छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाकर अपने सपने साकार कर सकते हैं तथा शिक्षा के माध्यम से अपने देश एवं अपने परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसमें देश भक्ति गीत, कविता, चुटकुले आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मंगत राम, दिनेश कुमार, तरुण कुमार राठी, अचल बाबू, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
होली के त्यौहार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिस हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को यह त्योहार मनाया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ श्रीमती मृणालिनी अनंत जी व एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मोनिका अग्रवाल जी ने छात्रों के साथ ऑर्गेनिक रंगों के साथ होली मनाई के. जी सेक्शन के छात्रों ने भी के जी कोऑर्डिनेटर शीतल गोयल जी व अध्यापिकाओं के साथ होली का त्यौहार मनाय। प्रधानाचार्या ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी व परस्पर सौहार्द्र से होली मनाने का संदेश दिया।


