वैश्विक

खर्च में गड़बड़ी मिली: Hero Motocorp के चेयरमैन Pawan Munjal के ठिकानों पर IT की रेड

हीरो मोटोकॉर्प  (Hero Motocorp) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) Pawan Munjal के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट का छापा पड़ा है। आयकर विभाग उनके घर और गुरुग्राम स्थित ऑफिस पर सुबह से ही सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को पवन मुंजाल के द्वारा दिखाए गए खर्च में गड़बड़ी मिली है, इसी के मद्देनजर छापेमारी जारी है।

बताया जा रहा है कि IT टीम को जो संदेहजनक खर्च मिले हैं, उसमें कुछ इनहाउस कंपनियों के भी हैं। हालाकि अभी तक इसपर कोई अधिकारीक बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन जब आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन खत्‍म हो जाएगा तो जानकारियां स्‍पष्‍ट हो जाएंगी।

कंपनी के शेयर 2% तक गिर चुके

छापेमारी होते ही कंपनी का शेयर बदला है। कंपनी के शेयर 2% तक गिर चुके हैं, जब‍कि बीते एक हफ्ते में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 1% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 1 महीने में शेयर 11% तक गिरा है। बता दें कि भारत में टू-व्हीलर सेगमेंट में 50% से ज्यादा मार्केट शेयर हीरो मोटोकॉर्प के पास है और कंपनी का व्‍यापार 40 से ज्यादा देशों में होता है।


हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ नवीन मुंजाल का विवाद अपने चाचा पवन मुंजाल से चल रहा था। क्‍योंकि परिवार में हुए एक करार में कहा गया था कि हीरो मोटोकॉप और हीरो इलेक्ट्रिक कभी भी एक दूसरे को कंपीट नहीं कर सकते हैं। लेकिन जब हीरो मोटोकॉप ने इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कदम रखने की बात कही तो विवाद खड़ा हो गया। विवाद बढ़ने के बाद हीरो मोटोकॉप की ओर से अपने इलेक्ट्रिक कंपनी का नाम ‘विदा’ कर लिया गया।


फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार 68 साल के पवन मुंजाल की नेट वर्थ 3.2 बिलियन डॉलर (करीब 24.39 हजार करोड़ रुपए) है। मुंजाल 2021 में देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में 54वें नंबर पर थे। मुंजाल के तीन बच्चे वसुधा मुंजाल, अन्नुव्रत मुंजाल और सुप्रिया मुंजाल हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 6 =