Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: टी.बी.रोग को समझने की जरूरत-टीबी ग्रसित बच्चों को गोद लेः जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अर्न्तगत विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च से पूर्व जन जागरूकता के लिए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह की अध्यक्षता मे जिला पंचायत सभागार मे आयोजित की गई। जिसमें सीएमओ डा.एम.एस.फौजदार,नोडल अधिकारी डा.लोकेश, डा.गीतांजलि वर्मा एवं रेडक्रास का स्टाफ मौजूद रहा।

कार्यशाला का संचालन करते हुए नोडल अधिकारी डा.लोकेश ने बताया कि टी.बी.ग्रसित बच्चों की संख्या अपने जनपद मे अब सिर्फ 1662 है। इसमे निरंतर कमी आने के उपलक्ष जनपद को कल विश्व क्षय रोग दिवस पर अवार्ड दिया जाएगा। उन्होने बताया कि हम सब की मुहिम यह है कि वर्ष 2025 से पूर्व भारत टी.बी.मुक्त हो जाए।

इसके लिए हम सभी को जागरूकता अभियान चलाना होगा। उन्होने बताया कि अब तक 5 करोड 50 लाख रूपये की धनराशि वे इस अभियान पर खर्च कर चुके हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिह ने कहा कि टी.बी.रोग को समझने की जरूरत है। यदि किसी व्यक्ति मे इसके लक्षण दिखाई देंं तो उसे तत्काल सरकारी अस्पताल मे भिजवायें।

उन्होने सरकारी अधिकारियो के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओ से भी अपील की कि वे टी.बी. के बच्चों को गोद लें। उन्होने संचारी रोग अभियान के तहत मलेरिया उन्मूलन के लिए मलेरिया विभाग के साथ-साथ टाउन एरिया कमैटी व नगरपालिकाओं भी दोषी ठहराते हुए कहा कि इन पर सख्ती करने की जरूरत है।

उन्होने आगे बताया कि पिछले दिनो होली पर्व से पूर्व उन्होने नगरीय क्षेत्र मे सफाई नायको पर शिकंजा कसा था। जिसके सुखद परिणाम लोगों को दिखने भी लगे हैं। जिलाधिकारी ने कार्यशाला मे उपस्थित सभी लोगों को शपथ लिवाते हुए कहा कि अब हर सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी एक एक टी.बी.ग्रसित मरीज को अवश्य गोद लेगा।

उन्होने सीएमओ से कहा कि जी.एम.डीआईसी व्यापार मंडलो के पदाधिकारियों,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड,जिला गन्ना विभाग के अलावा,आईआईए एवं फैडरेशन ऑफ चैम्बर एण्ड कामर्स से भी सम्पर्क कर उन्हे भी टी.बी.से ग्रसित बच्चों को गोद लेने के लिए प्रेरित करें। कार्यशाला मे जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि उनके पास स्टाफ व संसाधनो की कमी है।

शहरी क्षेत्र मे मात्र ग्यारह कर्मचारी फोगिंग के लिए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र मे फोगिंग के लिए एक भी कर्मचारी नही है। पिछले वर्ष 33 मलेरिया रोगी चिन्हित किए गए थे।

उन्होने बताया कि आशा बहनों को निर्देशित कर दिया गया है कि वे मलेरिया रोगियों की लिस्ट बनाए और विभाग को सूचित करें। बैठक मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिह,एडीएम वित्त एवं राजस्व, सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार,नोडल अधिकारी डा.लोकेश,गीतांजति वर्मा सहित एवं समाजसेवी संदीप दास एडवोकेट,होतीलाल शर्मा,विजय वर्मा,डा.प्रेरणा मित्तल आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + five =