Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एफआईआर दर्ज कराने के विरोध मे धरना

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  साथी अधिवक्ता अमित जैन एडवोकेट के खिलाफ दर्ज हुई एफ.आई.आर. के विरोध में एकत्रित जिला बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित समस्त अधिवक्ताओ ने हडताल रख अपना विरोध व्यक्त करते हुए उक्त मामले मे निष्पक्ष जांच की मांग की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अमित जैन एड.के विरूद्ध एक न्यायिक अधिकारी द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के विरोध मे जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो साथी अधिवक्ताओ ने आज न्यायिक कार्यो से विरत रहते हुए धरना दिया। अधिवक्ता अमित जैन ने जिला बार एवं सिविल बार की संयुक्त आम सभा मे खुद को बेकसूर बताते हुए उक्त मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

बैठक की अध्यक्षता जिला बार संघ के अध्यक्ष वसी अंसारी एड. ने की तथा संचालन सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेन्द्र मलिक ने किया।

इस अवसर पर जिला बार संघ अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट,महासचिव सुरेन्द्र कुमार मलिक एड.,सिविल बार संघ अध्यक्ष मनोज शर्मा एवं सचिव सुनील मित्तल एड.,राजीव गोस्वामी एड.,अमित सैनी,मुजव्वर राणा,रामवीर सिंह,सतेन्द्र कुमार, राजसिंह रावत,सुधीर गुप्ता,प्रवीण खोखर,सोहन लाल आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 17 =