लंदन में आतंकवादी हमला: कई लोगों को चाकू मारा, पुलिस ने किया ढेर
लंदन में एक बार फिर आतंकवादी हमला हुआ है। स्ट्रीथम इलाके में एक आतंकी ने कई लोगों को छुरा घोंपकर घायल कर दिया है। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में हथियारबंद अधिकारियों ने आतंकी को ढेर कर दिया।
3 people stabbed, they're on the floor, not sure if dead or alive, and the responsible had a knife. Fires were shot from the police.#streatham #news pic.twitter.com/sx7HxSDDMc
— Gabriel Vigo (@gabzvigo) February 2, 2020
परिस्थितियों का आकलन किया जा रहा है, घटना को आतंकवाद से संबंधित घोषित किया गया है। सोशल मीडिया के प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि उन्होंने रविवार को करीब दो बजे (स्थानीय समयानुसार) गोलियां चलने की आवाज आई और जिसके बाद उन्होंने देखा चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था। लोगों का डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था।
London's Metropolitan Police: A man has been shot by armed officers in Streatham. At this stage it is believed a number of people have been stabbed. The circumstances are being assessed; the incident has been declared as terrorist-related.
— ANI (@ANI) February 2, 2020
हमले को देखते हुए घटनास्थल पर आपातकालीन सुविधाएं पहुंच गई हैं। घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है।गैबरियल वीगो नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो वीडियो डाले हैं,
जिसमें पुलिस द्वारा मारा गया हमलावर दिख रहा है।

