उत्तर प्रदेश

Saharanpur News: प्रधानाध्यापक ने सरकारी विद्यालय का फर्नीचर प्राइवेट स्कूल को बेचा, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

Saharanpur News: साढ़ौली कदीम विकास खंड, साढ़ौली कदीम क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में बिना विभागीय स्वीकृति लिए लाखों रुपये के फर्नीचर को कबाड़ बताते हुए बेचने का प्रयास कर रहे प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया।

उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर साढ़ौली कदीम क्षेत्र के गांव बहरामपुर (Village Baharampur) में एक सरकारी विद्यालय में बिना विभागीय स्वीकृति लिए लाखों रुपए के फर्नीचर को कबाड़ बताते हुए बेचने का प्रयास कर रहे प्रधानाध्यापक को ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा।

गांव के क्षेत्र वासियों का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने एक प्राइवेट स्कूल को 20 हजार में फर्नीचर बेचा था। क्षेत्र के गांव बहरामपुर में संचालित शहीद बिंदरपाल सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय में लाखों रुपये के फर्नीचर को विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने एक प्राइवेट विद्यालय को कौड़ियों के भाव में बेचते हुए ट्रैक्टर-ट्राली में भरवा दिया।

फर्नीचर बेचने की सूचना मिलने पर क्षेत्रवासियों ने ट्रैक्टर ट्राली का घेराव कर जमकर किया हंगामा। ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक से फर्नीचर बेचने का स्वीकृति पत्र मांगा। तो इस पर प्रधानाध्यापक कोई पत्र नहीं दिखा पाये। क्षेत्रवासियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्राइवेट विद्यालय के मौके पर मौजूद बच्चों व शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने उक्त फर्नीचर को प्रधानाध्यापक से 25 हजार रुपये में खरीदा था।

इस पूरे मामले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार का कहना है कि फर्नीचर जर्जर है। जिसे बिना मरम्मत प्रयोग में नहीं लाया जा सकता। प्रधानाध्यापक द्वारा फर्नीचर को मरम्मत के लिए भेजा जा रहा था। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है कि बिना विभागीय स्वीकृति के प्रधानाध्यापक को कुछ भी बेचने का अधिकार नहीं है। उक्त मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − five =