खतौली: पुलिस चौकी के पास प्रोपर्टी डीलर का मिला शव
खतौली। जानसठ अड्डे पर पुलिस चौकी के पास गोली लगा शव कार में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक की पहचान देहरादून निवासी के रूप में हुई है ।
शनिवार को दिन निकलते ही खतौली कस्बे और देहात में उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगो ने एक काले रंग की फॉर्च्यूनर कार में एक व्यक्ति का गोलियों से भुना शव देखा। आश्चर्य की बात यह है कि कार में शव सुबह से पुलिस चौक पोस्ट के पास पढ़ा था।
बावजूद इसके पुलिस सूचना देने के बाद भी घण्टो बाद मोके पर पहुँची। बताया जाता है कि ४५ वर्षीय व्यक्ति को बदमाशो ने ५ गोलियां मार रखी थी। जांच पड़ताल में पुलिस को कार से एक मोबाइल फोन, और कपड़े और टोल की पर्ची मिली है।
जांच पडताल में पता चला है कि कार सहारनपुर की है। घटना स्थल पर पहुँचे डॉग स्कवॉड की मदद से पुलिस ने हत्यारो की तलाश कर रही है। कार में मिली आईडी और मोबाइल के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान पंकज के रूप में कर ली गई है, बताया जा रहा है कि पुलिस को कार से शराब की बोतल तमंचा और कारतूस भी मिले हैं
पुलिस ने पहचान के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दे दी है। उधर पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर उसके शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया मृतक की पहचान पंकज सिंह पुत्र राजाराम निवासी आदर्श विहार देहरादून के रूप में हो गई।
