उत्तर प्रदेश

Sultanpur News: पुलिस उपाधीक्षक की पत्नी का पंखे से लटकता मिला शव

Sultanpur News:  पुलिस उपाधीक्षक शिवम मिश्रा की पत्नी मोनिका पांडे का शव पुलिस लाइन स्थित उनके आवास पर पंखे से लटकता पाया गया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाया जा रहा है। ज़िला पुलिस अधीक्षक ने इस विषय में विस्तृत जानकारी साझा की है।

शुरुआती प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस उपाधीक्षक की पत्नी ने आत्महत्या की है लेकिन पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट सामने तक कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। पुलिस ने मामले के संबंध में मोनिका पांडे के परिजनों को सूचित कर दिया है तथा उनके बयान और तहरीर के आधार पर ही आगे की पुलिस कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक शिवम मिश्रा की पत्नी मोनिका पांडे की सरकारी आवास के कमरे में पंखे से लटककर संदिग्ध मौत होने से आसपास के सभी लोग स्तब्ध हैं।

मृतका मोनिका पांडे उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले स्थित गोकर्णनाथ की रहने वाली थी तथा साथ ही वह लखनऊ स्थित प्रबुद्ध मेडिकल कॉलेज में बीएमएस की पढ़ाई कर रही थी।

जिला पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा द्वारा प्राप्त सूचना के मुताबिक शिवम मिश्रा और मोनिका पांडे ने बीते 7 दिसंबर 2021 को कोर्ट मैरिज की थी। जिला प्रशासन ने मृतका के परिवार में उपस्थित उनके भाई और माता को सूचना भेज दी है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मोनिका पांडे की मौत किन कारणों से हुई इसका पता लगाया जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − three =