दो बच्चों को मारने के बाद शख्स ने मेट्रो के आगे लगाई छलांग
शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने मेट्रो के आगे कूदकर जान दे दी। इस वजह से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिए बाधित रहा।इस मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि शालीमार बाग में एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों को मार दिया।
इसके बाद उसने मेट्रो के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। शुरुआती जांच से पता चला है कि मृतक बेरोजगार और भारी तनाव में था। अधिकारियों ने बताया कि अबतक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसके पास से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है, हालांकि मामले की जांच जारी है।
Delhi Police: A man committed suicide by jumping in the path of Metro train, after killing his two children at their residence in Shalimar Bagh, today. Initial investigation has revealed the man was unemployed & in depression. pic.twitter.com/GckiRSFSGS
— ANI (@ANI) February 9, 2020
