Muzaffarnagar News: सिलिकान व बाइक सहित शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा जिला अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल से चोरी कर लाया गया ९९६ कट्टे फेरो सिलिकॉन जिसकी कीमत लगभग ८० लाख रुपये व चोरी की मो०सा० सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना को नगर मु०नगर पुलिस द्वारा चैकिंग दौरान मुखबिर की सूचना पर जस्सी ढाबा मुजफ्फरनगर देवबंद रोड से अभियुक्त मोनू उर्फ अजय धीमान पुत्र सुरेश नि० किरायेदार आशीष गोयल का मकान रामपुर तिराहा थाना छपार मुनगर मूल पता बहादरपुर थाना सिखेड़ा मु०नगर को मय चोरी की एक मोटरसाईकिल स्पलेण्डर पर एक बैग में लोहे के टुकडेनुमा करीब १२ किलो (फेरो सिलिकॉन) सहित गिरफ्तार किया गया
उसकी निशादेही रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर के पास गोदाम से शेष बचा ९९६ कट्टे फेरो सिलिकॉन बरामद किया गया तथा अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं व मेरे दो अन्य साथी संजय व सर्वेश दिनांक ११.०३.२०२२ को जिला अलीपुरद्वारा पश्चिम बंगाल से एक ट्रक में एक हजार कट्टे वजन करीब ४० टन को लेकर दिल्ली डिलीवर करने के लिए चले थे रास्ते में हमारी नीयत बदल गई और हमने इस माल को चोरी करके मुजफ्फरनगर ले आये
कुछ रास्ते में हमने चलते फिरते कबाड़ियो जिससे हमारा खर्चा चलता रहा बाकी ९९७ कट्टे हमने रामपुर तिराहे के पास एक गोदाम में उतार दिये। मेरे दोनों साथी ट्रक लेकर चले गये मैं थोड़ा-थोडा माल रोज कबाडियों की दुकान पर बेचने के मकसद से नमूना दिखाने ले जाता हूँ। इतनी बड़ी तादात में कोई माल खरीदने वाला नहीं मिला।
मो०सा० को सम्बन्ध में पूछने पर बताया कि यह मो०सा० मैने २० दिन पहले सर्कुलर रोड मुनगर से चोरी की थी। उक्त माल के सम्बन्ध में थाना जयगांव जिला अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल में चोरी का अभियोग पंजीकृत है।
अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोनू उर्फ अजय धीमान पुत्र सुरेश नि० किरायेदार आशीष गोयल का मकान रामपुर तिराहा थाना छपार मूल पता बहादरपुर थाना सिखेड़ा मु०नगर है।
जिसके कब्जे से ९९६ कट्टे फेरो सिलिकॉन कीमत लगभग ८० लाख ०२- एक मो०सा० स्पलेण्डर प्ल रंग काला बिना नंबर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण उ०नि० अखिल चौधरी, हे०का० रोहताश, का० मौ० अलीम, कां० सचिन तेवतिया शामिल रहे।

