खबरें अब तक...

समाचार

भाईचारा से हो सकता है विकासः अजित सिंह
बुढाना। आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल से ही एक मजबूत समाज का गठन होगा। जिससे देश प्रदेश व समाज का विकास होगा। मौजूदा सरकार किसानो की समस्याओ की अनदेखी कर रही हे। वहीं युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे है। रालोद द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत कस्बा बुढाना पहुंचे रालोद सुप्रीमो एवं पूर्व केन्द्रीय मन्त्रा चौ.अजीत सिह आज सुबह नई दिल्ली से चलकर कार द्वारा कस्बा बुढाना पहुंचे। जहां रास्ते मे पार्टी कार्यकर्ताओ व पदाध्किरिये तथा ग्रामीणो द्वारा माल्यार्पण कर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
कस्बा स्थित गेस्ट हाउफस पर रालोद सुप्रीमो चौ.अजीत सिह ने अपने सम्बोध्न मे कहा विकास के लिए आपसी भाईचारा बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल से ही विकास का संभव है। रालोद प्रमुख चौ.अजीत सिह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साध्ते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोध्ी है तथा किसानो की अनदेखी कर रही है। उन्होने कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा वर्ग बहुत हतोत्साहित है। कुछ मिलो पर किसानो के बकाया गन्ना भुगतान के कारण किसानो को आर्थिक तंगी से गुजरना पड रहा ह। जिस कारण उन्हे अपनी सामाजिक व पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने मे भी परेशानी हो रही है।
जनसंवाद कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय जनपद दौरे पर पहुचे चौ.अजीत सिह ने गेस्ट हाउफस पर विभिन्न सामाजिक एवं स्वंयसेवी संगठनो, मुस्मिल समाज से जुडे विभिन्न संगठनो के प्रतिनिध्यि,युवाओ व चिकित्सको तथा क्षेत्रा के अनेक गणमान्य लोगो से मुलाकात की। इस दौरान आसपास के दर्जनो गांवो के सैकडो लोग,पार्टी पदाध्किरी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। रालोद मुखिया चौ.अजीत सिह ने इस दौरान जनसभा को भी सम्बोध्ति किया। जिसमे अच्छी-खासी भीड देखने को मिली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्रा र्ध्मवीर बालियान, एम.एल.सी.मुश्ताक चौध्री, पूर्व विधयक राजपाल बालियान, पूर्व सांसद अमीर आलम,पूर्व विधयक नवाजिश आलम, पूर्व मंत्रा योगराज सिह, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौध्री, युवा जिलाध्यक्ष पराग चौध्री, युवा नेता अंकित सहराव, विकास कादियान, सुध्ीर भारतीय, सुरेश मलिक,ब्लॉक प्रमुख अनुज चौध्री सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाध्किरी मौजूद रहे।

सीनियर पोस्टमैन पवन शर्मा का का हुआ सम्मान
मुजफ्फनगर। भारत विकास परिषद विराट ने गत दिवस जानसठ रोड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मूल रूप से मीरांपुर के रहने वाले वरिष्ठ पोस्टमैन पवन शर्मा का शॉल ओढाकर प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। भारत विकास परिषद विराट के पदाधिकारियों ने बताया कि पोस्टमैन पवन शर्मा की सेवानिवृत्ति में अभी कुछ वर्ष शेष है लेकिन कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के रूप में ये दो दो पदों का कार्यभार सम्भालते हुए अपने कार्य को अंजाम दे रहे है इस अवसर पर विराट शाखा के सदयें को सम्बोधित करते हुए पवन शर्मा ने कहा कि बदलते दौर में डाक तार विभाग की भूमिका बदल रही है संचार क्रांति व सोशल मीडिया के चलते हुए भी आज भी पत्रकों की महत्ता कायम है उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा उद्घाटित इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक का उल्लेख करते हुए कहा कि अब डाकिया आपके घरों पर चिट्ठी पहुंचाने के साथ साथ आपकी जमा रकम को जमा भी करा करेगा और समय पर उसका भुगतान भी किया करेगा। उन्होंने बताया कि विभाग अब पूरी तरह से कम्पयूटराईज्ड हो गया है नये प्रवर अधीक्षक वीर सिंह के नेतृत्व में पूरा मुजफ्फरनगर व शामली मंडल इस मामले में तेजी से प्रगति कर रहा है उन्होंने भारत विकास परिषद के सदस्यों से आह्वान किया कि वे प्रतियोगिता के इस दौर में डाक तार विभाग की सुलभकारी योजनाओं का लाभ उठाये और लाभान्वित हो। इस कार्यक्रम में विराट शाखा के अलावा अन्य शाखाओं से आये हुए सचिव व अध्यक्ष भी उपस्थित थे।

 

सपाईयों ने डीजल व पैट्रोल के बढ़ते दामों पर जताया रोष2 4 |
मुजफ्फरनगर। डीजल व पैट्रोल की कीमतो मे हो रही वृद्धि तथा प्रदेश मे बढते अपराधें तथा छेडछाड के मामलो को लेकर सपाईयो ने कचहरी मे धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोध्ति पांच सूत्राय ज्ञापन जिला एडीएम प्रशासन को सौपा।
प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप के नेतृत्व मे महावीर चौक जिला कार्यालय पर एकत्रित हो कचहरी पहुंचे सपाईयो नने हाल ही मे सरकार द्वारा बढाई गई डीजल व पैट्रोल की कीमतो तथा प्रदेश मे बढते अपराधें, गन्ना मूल्य भुगतान आदि पांच सूत्राय मांगो के लेकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन मे कहा गया कि देश मे लगातार डीजल-पैट्रोल की कीमतो मे इजापफा हो रहा है। जिससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और इनके दाम बढने से सभी सामानो की कीमतें बढ रही है। सपा ने पैट्रोलियम पदार्थो की कीमत मे 20-20 रूपये कम करने की मांग की तथा केन्द्र सरकार से इस्तीपफे की मांग की है। ेप्रदेश सरकार मे अपराधे मे वृ( हो रही है। लूट-डकैती चरम सीमा पर हैं। तथा छेडछाड के मामले भी बढ रहे है। लगातार बढ रही विद्युत दरो के कारण भी आम जन को कापफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। वहीं किसानो का बकाया गन्ना भुगतान ना हो पाने के कारण किसानो को आर्थिक तंगी से जूझना पड रहा है व किसान आत्म हत्या को मजबूर है। आर्थिक तंगी के कारण किसान अपने बच्चो की पफीस तक नही दे पा रहा है। सपाईयो ने एडीएम प्रशासन अमित सिह को पांच सूत्राय ज्ञापन सौपा। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, वरिष्ठ नेता शलभ गुप्ता, शमशाद अहमद, जनार्दन विश्वकर्मा, महानगर उपाध्यक्ष निध्षि राज गर्ग, अमरनाथ सिह पाल, वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा, अजय ध्ीमान, विकास गोस्वामी, गौरव जैन, प्रदीप कुमार, ब्रिजेश कुमार, शहजाद राव, दुष्यन्तपाल, सोनू पाल, सुमित पाल, टीटू पाल,रमन, अनुराग त्यागी, स.तरणजीत सिह, साजिद हसन आदि अनेक सपाई मौजूद रहे।

जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों को दबोचा3 5 |
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर ओमबीर सिंह एवम् सीओ खतौली राजीव कुमार के पर्यवेक्षण थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा चोरी लूट डकैती की घटनाओं पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के संबंध में एक टीम का गठन कर बेगराजपुर बस अड्डा के पास बेगराजपुर जाने वाले रास्ते पर लाल कोठी के पास फैक्ट्री में डकैती डालने की योजना बना रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जानकारी के अनुसार थाना मंसूरपुर पुलिस ने क्षेत्र के गांव बेगराजपुर के रास्ते से चोरी की योजना बना रहे पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । जिनमे लाल बहादुर पुत्र मनफूल निवासी ग्राम सिंघा गोयली थाना कोतवाली श्याम जनपद बिजनौर। मनोज पुत्र मुरारीलाल निवासी मोहल्ला गोपालपुरा गली नंबर १ थाना सदर बाजार जनपद आगरा। राकेश पुत्र हरकेश निवासी ग्राम अलीपुरा थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा व राजू पुत्र हुकम सिंह निवासी ग्राम नवाब का हाता थाना कोतवाली नगीना जनपद बिजनौर । इकबाल पुत्र मैदान निवासी ग्राम गोयली थाना चांदपुर स्याऊ जनपद बिजनौर आदि को मुखबिर की सूचना पर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है । पकड़े गए सभी आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो सभी अभियुक्तों ने मुजफ्फरनगर शहर ,खतौली, जानसठ , रोहाना, चरथावल , व अन्य स्थानों पर टेंपो, बस ,रेल, आदि में बैठकर लोगों की जेब काटना अटैची चोरी करना, नशीला प्रदार्थ सुंघाकर लूट करना , आदि जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस व चाकू बरामद किया है । जिनके खिलाफ आज पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है ।

दस कालेजों की आर्युवेदिक एवं यूनानी चिकित्सा बोर्ड ने मान्यता समाप्त कीः डा. सुभाष4 3 |
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश आर्युवेदिक यूनानी एवं तिब्बी बोर्ड लखनऊ के अध्यक्ष डा. सुभाष चंद शर्मा ने कार्यभार सम्भालने के बाद जहां पैरा मैडिकल कालेजों के मामलें में सख्ती दिखाई है वहीं पर आयुष चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन मे भी पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है महावीर चौक स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनके निजी अथक प्रयासों से 31 पैरा मैडिकल कालेज प्रशिक्षण केंद्रों को मान्यता मिली है जिनमें 18 नये है। इसके अतिरिक्त दस पैरा मैडिकल कालेज जो दो दो कमरों में ही चल रहे थे कि मान्यता निरस्त करा दी गयी है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों उन्होंने सहारनपुर जिले का सघन भ्रमण किया और कालेजों का भौतिक सत्यापन कराया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि लखनऊ में बोर्ड का कार्यालय जीर्ण क्षीर्ण अवस्था में पडा है और इस बार विजय दशमी के अवसर पर उसके भूमि पूजन का कार्यक्रम विधिवत आयोजित किया जायेगा।
डा. सुभाष शर्मा ने बताया कि उनके व्यक्तिगत प्रयासों से आर्युवेद भास्कर का चार वर्श वाला कोर्स जो शासन की लाल फीताशाही के चक्कर में लम्बित पड़ा था उसे बहाल करा दिया गया है और 1987 तक के 465 चिकित्सकों को इसका सीधा लाभ मिल गया है और अब ऐसे सभी चिकित्सकों के रजिस्ट्रेशन शुरू करा दिये है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में योग, नैच्रोपैथी, आर्युवेद और पंचकर्म पर जोर दे रहे है शासन से इनकी मान्यता शीघ्र ही मिलने की उम्मीद है। सरकार आयुष को बढावा दे रही है उन्होंने बताया कि इस वर्ष 26 मार्च को उन्हेंने बोर्ड के अध्यक्ष का पदभार सम्भाला था।

14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ व सुपरवाईजर की बैठक कर नगर मजिस्ट्रेट ने दिये आवश्यक निर्देश5 3 | 
                      निर्वाचन कार्यो में लापरवाही पर की जायेगी कडी कार्यवाहीः नगर मजिस्ट्रेट
मुजफ्फरनगर। नगर मजिस्ट्रेट/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अतुल कुमार ने आज सदर तहसील सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 14 मुजफ्फरनगर के बी.एल.ओ. व सुपरवाईजरों की बैठक कर निर्देश दिये कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में युवक युवतियों, छात्र-छात्राओं और ऐसे अर्ह युवक/युवतियां जिनकी आयु 01.01.2019 को 18 वर्ष हो रही या जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और उनका नाम निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) में दर्ज नही है तो उन्हें विषेष आयोजन कैम्प में निर्वाचक नामावली में दर्ज कराने के लिए फार्म-6 भरवाये। साथ में परिवार के किसी सदस्य का पहचानपत्र भी संलग्न करा ले। उन्होने कहा कि ऐसे अर्ह नागरिक जिनके नाम, पिता का नाम, आयु आदि में कोई त्रुटि है तो वह उसे ठीक कराने के लिए फार्म-8 भर कर अपने बीएलओ को उपलब्ध करा सकता है। उन्होने बताया कि किसी नाम के मतदाता सूची में होने पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म-7 भरवाया जायेगा। उन्होने बताया कि उन्होने कहा कि आवेदन पत्र बीएलओ के अतिरिक्त सम्बन्धित तहसील में स्थापित मतदाता पंजीकरण केन्द्रो पर भी 01.09.2018 से 31.10.2018 तक जमा किये जा सकते है। नगर मजिस्ट्रेट ने बीएलओ से कहा कि मतदाता बनने की पात्रता के अन्तर्गत कोई भी युवक युवती, छात्र-छात्रा अथवा नागरिक जो भारतीय नागरिक हो एवं जनपद के सम्बन्धित क्षेत्रों में सामान्यत निवास कर रहे है और 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है अथवा 1.1.2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हो उन सभी का मतदाता बनने के लिए अपना फार्म-6 भरवाया जायेगा। उन्होने क

6 3 |

हा कि सम्बन्धित बीएलओ, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र, तहसील के उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा करा सकते है। उन्हेने कहा कि ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा प्रदान की गयी है। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्रो पर पंजीकरण हेतु विशेष अभियान के रूप में 9 सितम्बर 2018, 23 सितम्बर 2018, 7 अक्टूबर 2018 तथा 14 अक्टूबर 2018 के अलावा 28 अक्टूबर 2018 की तिथियां आयोग द्वारा निर्धारित की गयी है। उन्होने कहा कि इन विशेष तिथियों पर पदाभिहित अधिकारी एवं बीएलओ अपने अपने बूथ पर बैठेगे और फार्म 6,7 व 8 भरवायेगे। उन्हेने कहा कि मतदाता सूची में नाम देखने की व्यवस्था भी की गयी है। उन्होने कहा कि मतदान सूचियो का आलेख 1.09.2018 से 31.10.2018 के मध्यम सभी मतदान केन्द्रो पर देखने के लिए उपलब्ध होगा। उन्होने बताया कि वेबसाइट बमवनजजंतचतंकमेण्दपबण्पद पर सर्च योर नेम बटन पर क्लिक कर देखा जा सकता है। उन्होने कहा कि किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने के लिए आवेदन पत्र 6क भरवाया जायेगा ओर मृत्यु/स्थान परिवर्तन के कारण निर्वाचक नामावली में अन्य व्यक्ति का नाम सम्मिलित करने आक्षेप/अपना नाम हटाने/अन्य किसी व्यक्ति का नाम हटाने के लिए फार्म-7 दिया जायेगा। उन्होने कहा कि फार्म-8 द्वारा निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि विष्टियों की षुद्धियों के लिए देना होगा।

उन्होने बताया कि निर्वाचक नामावली मे प्रविष्टि के अन्यत्र रखने के लिए आवेदन (एक निर्वाचक क्षेत्र में निवास स्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने के मामले में) फार्म-8क भरकर देना हेगा। उन्होने सभी बी.एल.ओ. व सुपरवाईजरों को इपिक रेशों, जेन्डर रेशों आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने सभी बीएलओ व सुपरवाईजर से कहा कि सम्बन्धित फार्मा पर फोटो, पता, जन्म तिथि के प्रमाण-पत्र सहित जमा कराना सुनिश्चित करे। साथ ही आवेदक के फार्म के साथ परिवार के सदस्य का मतदाता पहचानपत्र भी अवश्य प्राप्त कर ले ताकि वोट बनाते समय आवेदक के पहचानपत्र या वोट को उसी बूथ पर किया जा सके। उन्होने कहा हम सबका दायित्व है कि वोटर लिस्ट में गडबडी न होने दे। उन्होने निर्देश दिये कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष तिथियो पर सभी बीएलओ व सुपरवाईजर अपने अपने बूथ पर समय से पहुचना सुनिश्चत करेगे। उन्होने कहा कि अगर निर्वाचन कार्या मे किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो सम्बन्धित के विरूद्व कडी कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, कुमार धमेन्द्र, तहसीलदार सदर, सहित बडी संख्या में बीएलओ व सुपरवाईजर उपस्थित थे।

संस्कृति सप्ताह का समापन
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर स्थित दर्पण बैंकेट हाल में विगत रात्रि भारत विकास परिषद सम्राट के संस्कृति एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता पधारे। इनके अतिरिक्त हस्तिनापुर प्रांत के पदाधिकारी एवं प्रांत के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता ने बताया कि एक कार्यकर्ता के रूप में 35 वर्ष तक सेवा करने के उपरांत उन्हे राष्ट्रीय अध्यक्ष का चार्ज मिला है और वे 1 अप्रैल 2018 से कार्यभार ग्रहण कर कार्य शुरू कर चुके है। उन्होंने अपने दौरे के लिए थीम बनायी है कि वे जिस प्रांत में भी जायेंगे वहां पर अपने दौरे के दौरान कम से कम 25 नई शाखाओं का गठन सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रक्तदान बेटी बचाओ बेटी पढाओं, नशा मुक्ति आंदोलन आदि में हस्तिनापुर प्रांत अग्रणीय रहा है। उन्होंने भारत विकास परिषद सम्राट की पत्रिका उडान भी विमोचन किया। इस अवसर पर सम्राट की ओर से परमकीर्ति शरण, प्रेमप्रकाश एडवोकेट, श्रीमती रीना सिंघल, विनय शर्मा, संजय मित्तल आदि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को परिषद की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की अन्य शाखाओं के अध्यक्ष एवं सचिव भी मौजूद रहे।

हत्या कर शव जंगल में फेंका

1 7 |

बुढाना। संदिग्ध् परिस्थिति मे लापता हुए युवक का शव जंगल मे लावारिस अवस्था मे पडा देख ग्रामीणो मे सनसनी पफैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला चमारान निवासी करीब 17 वर्षीय कपिल पुत्रा रामकिशन कस्बे के रामछेल चौराहे पर फलो का ठेला लगाता था। कि बीते दिन युवक कपिल अचानक कहीं लापता हो गया। जिसके लापता हो जाने से उसके परिजनो मे हडकम्प मच गया और परिजन तथा पडौसी युवक कपिल की तलाश मे जुट गए। इसके साथ ही परिजनो ने पुलिस को भी इस मामले ेस अवगत कराया। मामला संज्ञान मे आने पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक कपिल की तलाश मे भागदौड व जांच पडताल शुरू की। वहीं दूसरी और युवक कपिल का शव आज कांध्ला रोड स्थित ईख के खेत मे लावारिस अवस्था मे पडा देख खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे सनसनी पफैल गई। ग्रामीणो ने इस मामले की जानकारी बुढाना कोतवाली पुलिस को दी। युवक की हत्या की जानकारी से पुलिस मे हडकम्प मच गया और आनन-पफानन मे ही इंस्पैक्टर प्रभाकर कैन्तुरा मय पफोर्स के मौके पर पहुंच । मौके पर पहुची पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक की पहचान कस्बे के मौहल्ला चमारान निवासी कपिल पुत्रा रामकिशन के रूप मे हुई। पुलिस ने जब मृतक के परिजनो को इस दुखद मामले से अवगत कराया तो घर मे कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन व उनके पडौसी तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंंचे। इसी बीच सीओ बुढाना व एसडीएम बुढाना भी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्कवायड भी घटना स्थल पर पहुंच गई। बताया जाता है कि मृतक के परिजनो ने युवक की हत्या के खुलासे की मांग कर हंगामा करना शुरू कर दिया। अध्किरियो द्वारा जल्द ही घटना का खुलासा कर अभियुक्तो की गिरफ्रतारी के आश्वासन के बाद परिजन शान्त हुए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। बताया जाता है कि युवक कपिल की ईटो से प्रहार कर व गला घेटकर हत्या की गई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध् मे कुछ कहा जा सकगा। इस दुखद घटना से परिजनो और कस्बावासियो मे शोक छाया हुआ है। यह दुखद हादसा आज दिनभर कस्बावासियो के बीच चर्चा का विषय बना रहा। वहीं दूसरी और यह भी चर्चा रही कि कस्बे के मौहल्ला कुरैशान पुलिया निवासी किशोर ईमरान सलमानी पुत्रा दिलशाद सहित दो अन्य किशोर भी लापता चल रहे हे। जिनकी तलाश जारी है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =