भौराकलां: नशीले पदार्थ सहित तीन को दबोचा
भौराकला। पुलिस टीम ने एसएसपी के निर्देशन मे जनपद मे चल रहे जीरो ड्रग्स अभियान के अर्न्तगत तीन शातिर अभियुक्तो को भारी मात्रा मे अवैध नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है।
भौराकलां थाना प्रांगण मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ फुगाना सोमेन्द्र कुमार नेगी ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशन मे जनपद मे नशे के कारोबारियो के खिलाफ चल रही मुहिम विशेष के तहत जीरो ड्रग्स अभियान चलाया गया है।
इसी संदर्भ मे भौराकला पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान बाल्मिकी पुलिया कस्बा सिसौली से अवैध मादक पदार्थ सहित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए अभियुक्गण ने अपना नाम नवीन पुत्र जय नरायण भटनागर निवासी मबल्ला कायस्त थाना नगीना जनपद बिजनौर व हाल निवासी कस्बा बाबरी शामली, अमित कुमार पुत्र ओमवीर निवासी जिवाना थाना बडौत बागपत, सन्नी पुत्र मुकेश निवासी मौ.होली चौक कस्बा सिसौली बताया। इस दौरान एक अन्य आरोपी रामअवतार निवासी बडौत फारार हो गया। पुलिस ने पकडे गए आरोपी के कब्जे से 2 किलोग्राम 148 ग्रमा गांजा, 450 ग्राम चरस, 5620 रूपये नकद व 02 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
सीओ फुगाना सोमेन्द्र नेगी ने बताया कि अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली टीम मे थाना प्रभारी वीरेन्द्र कसाना,एसआई दिनेश कुमार, एसआई राजकुमार राणा, कां. प्रमोद, कां. सचिन, शेर सिंह आदि शामिल रहे।
