वैश्विक

चंडीगढ़: हादसे में जलकर तीन लड़कियों की मौत

चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एक पीजी में रविवार दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में जलकर तीन लड़कियों की मौत हो गई। दो लड़कियों ने छलांग लगा अपनी जान बचाई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों लड़कियों की मौत जलने और दम घुटने से बताई जा रही है। दो मृतक लड़कियां पंजाब की हैं तो वहीं एक हरियाणा के हिसार जिले की रहने वाली है। ये सभी लड़कियां चंडीगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही थीं।

आग लगने की सूचना पर तुरंत सेक्टर 17 और 32 से फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आग सेक्टर 32 के एक पीजी की पहली मंजिल में लगी है। बताया जा रहा है कि लैपटॉप चार्जिंग के दौरान शार्ट सर्किट से आग लगी है। हालांकि अभी भी जांच जारी है। तीनों लड़कियों को सेक्टर- 32 अस्पताल ले जाया गया था । जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया। तीनों की उम्र 20 से 21 साल बताई जा रही है। 

शहर में हुए दर्दनाक हादसे में तीनों मृतक लड़कियों की पहचान हो गई है। पंजाब के कपूरथला निवासी रिया, दूसरी लड़की भी पंजाब के कोटकपूरा की रहनेवाली पाक्षी और तीसरी की पहचान हरियाणा के हिसार निवासी मुस्कान के तौर पर हुई है। इनके अलावा फेमिना और जसमीन घायल हैं। मृतकों में पाक्षी एसडी कॉलेज में बीबीए की छात्रा थी। रिया एक संस्थान में फ्रेंच भाषा का कोर्स कर रही थी। तीनों की मौत जलने और दम घुटने से हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21278 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 12 =