Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस पार्टी पर फायरिंग: शातिर लूटेरे गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने मुठभेड में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हाथरस डिपो के बस के परिचालक से लूटा गया थैला, नकदी व अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है।
नई मंडी थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इंस्पैक्टर नई मंडी दीपक चर्तुवेदी, उपनिरीक्षक सुनील कसाना व धीरज सिंह तथा कां. बालकिशन व जोगेंद्र कुमार आदि के साथ भोपा रोड ओवरब्रिज के नीचे चैकिंग अभियान चलाये हुए थे तभी पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को देखकर उन्हे रोकना चाहा तो युवक पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर मौके से भागने लगे।

पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए तीनों आरोपियो ंको दबोच लिया। उनके पास से एक तमंचा, कारतूस व दो चाकू बरामद हुए। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पकडे गये आरोपी तितावी थाना क्षेत्र के गांव नरोत्तमपुर माजरा निवासी नितिश उर्फ नीशू पुत्र अरविंद व आदेश उर्फ लाली पुत्र देवेंद्र व छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना निवासी गौरव पुत्र अमित है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चार दिन पूर्व भोपा रोड पर हाथरस डिपो की बस के परिचालक राजकुमार से टिकट बिक्री की नकदी से भरा थैला लूट लिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गयी नकदी में से बीस हजार रूपये नकद, यूपी रोडवेज लिखा हुआ एक बैग, तीन टिकट रोल, पांच टिकट गड्डी, परिचालक का मार्गपत्र और परिचय पत्र तथा एक बैंक पासबुक बरामद की है।

एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने बताया कि पकडे गए अभियुक्त नितिश उर्फ नीशू पुत्र अरविन्द निवासी नरोत्तमपुर माजरा थाना तितावी के खिलाफ थाना नई मन्डी मे धारा 307, धारा 392 व धारा 3/25 ए एक्ट मे मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त गौरव पुत्र अनिल निवासी दतियाना छपार के खिलाफ धारा 307,392 व धारा 4/25 एक एक्ट के तहत थाना नई मन्डी मे मुकदमा दर्ज है।

सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने प्रेसवार्ता मे बताया कि अभियुक्त आदेश उर्फ लाली पुत्र देवेन्द्र निवासी नरोत्तमपुर माजरा के खिलाफ भी उपरोक्त धाराओ मे मुकदमा दर्ज है। बदमाशो को पकडने वाली टीम मे इंस्पैक्टर नई मन्डी दीपक चतुर्वेदी, सब इंस्पैक्टर सुनील कसाना, सब ंइंस्पैक्टर धीरज सिह, का.बालकिशन,का.जोगेन्द्र कुमार,एसओजी सब इंस्पैक्टर प्रवेश कुमार, का.सोनू शर्मा एस.ओ.जी.,का.हरवेन्द्र एस.ओ.जी.,का.जितेन्द्र एस.ओ.जी.,का.वकार, का.विनित, का.जोगेन्द्र एस.ओ.जी. शामिल रहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 9 =