वैश्विक

मोहिउद्दीन यासीन- मलयेशिया के नए प्रधानमंत्री

Image Result For Muhyiddin-Yassin-To-Be-The-Next-Prime-Minister-Of-Malaysiaमोहिउद्दीन यासीन को शुक्रवार को मलयेशिया का नया प्रधानमंत्री नामित किया गया। शाही अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजमहल के अधिकारियों ने बताया कि मोहिउद्दीन रविवार को पद की शपथ लेंगे।

पहले महातिर मोहम्मद ने शनिवार को इशारा दावा किया था कि वह पूर्व सत्तारूढ गठबंधन के साथ मिलेंगे जिसका नेतृत्व उन्होंने प्रतिद्वंद्वी अनवर इब्राहिम के साथ किया था। महातिर ने अपनी सरकार गिराने की नाकाम कोशिश के बाद सोमवार (24 फरवरी) को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। महातिर ने कहा कि उन्होंने अनवर के अलायंस ऑफ होप के नेताओं के साथ शनिवार को मुलाकात की और अब उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में आने के लिए उनके पास पर्याप्त संख्या है।
अनवर और महातिर के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। मलयेशिया में इन दोनों की पार्टियों के बीच संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है, लेकिन 2018 के चुनावों से पहले उनमें मित्रता हो गई थी। महातिर ने उनके पूर्व दुश्मन को सत्ता सौंपने की बात कई बार दोहराई थी। महातिर ने 2018 में अपने पुराने सियासी साथी नजीब रज्जाक को भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर चुनाव जीता 2018 में ऐतिहासिक रूप से जीता यह गठबंधन महातिर के संभावित उत्तराधिकारी अनवर को बाहर करने की योजना में जुटा था। गठबंधन की सहयोगी पार्टी के अधिकांश सांसद कभी भी अनवर के प्रधानमंत्री बनने की राह में रोड़े अटका सकते थे। 

इसी के साथ महातिर के प्रधानमंत्री के तौर पर इस्तीफा देने और सुधारवादी सरकार के गिरने के बाद एक हफ्ते तक चले सियासी संकट के भी समाप्त होने की संभावना है। मलेशिया के राजा ने महातिर मोहम्मद की सत्ता में वापसी करने की कोशिशों पर पानी फेरते हुए नए प्रधानमंत्री के तौर पर मुहइद्दीन यासीन को नियुक्त कर दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 8 =