कांगो शासन विरोधी प्रदर्शनकारियों ने पेरिस में की आगजनी


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गायक ने कांगो शासन का पक्ष लिया था। हंगामे के दौरान पास के गेयर दे लियों स्टेशन को आंशिक रूप से खाली कराया गया और पुलिस ने लोगों को वहां से दूर रहने की हिदायत दी क्योंकि शहर के ऊपर धुएं का गुबार भर गया था।
अधिकारियों ने राजधानी में एकोर होटल्स एरिना में गायक फैली इपुपा के कंसर्ट स्थल के आस पास प्रदर्शन पर रोक लगा दी थी लेकिन बावजूद नाराज कई लोग वहां जमा हो गए। घटनास्थल पर मौजूद एक विरोधी विली डेंडेबे ने कहा, ‘कांगो सरकार के संगीत से वे समूचे लोगों को अपनी ओर करना चाहते हैं, वे महिलाओं और बच्चों के अपराधी हैं। उसने कहा, ‘मैं सिर्फ उनकी वजह से यहां (फ्रांस में) 30 साल से हूं। 30 साल और हम उन्हें यहां फ्रांस में रहने दें जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो। हां, इसलिए हमलोग गुस्से में हैं।’






