Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में भगतसिंह रोड पर बड़ा हादसा,कूड़े के ढेर में विस्फोट, कई लोग घायल

मुजफ्फरनगर। कूडे के ढेर मे कैमिकल के विस्फोट से आसपास के कुछ दुकानदार घायल हो गया। इस हादसे पर कई दुकानदार व राहगीर एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। 

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भगत सिह रोड दाल मंडी चौराहे पर कूडे के ढेर में कैमिकल मे हुए विस्फोट मे व्यापारी पंकज गोयल, प्रवीण गोयल, शिव भूषण आदि घायल हो गए।

हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा हादसे की छानबीन मे जुट गई। आसपास के दुकानदारो का कहना है कि दाल मंडी चौराहे पर बाजार के लगभग सभी दुकानदार कूडा डालते हैं।

सम्भवतः किसी दुकान से डाले गए कूडे मे कैमिकल आदि के कारण यह विस्फोट हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे मे किसी को गम्भीर चोट नही आई। मौके पर पहुंचे अधिकारियो ने सब कुछ ठीक ठाक पाये जाने पर राहत की सांस ली।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + eight =