वैश्विक

बोरिस जॉ़नसन-कैरी साइमंड्स : सगाई की घोषणा

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी गल्रफ्रेंड कैरी साइमंड्स ने शनिवार शाम को अपनी सगाई की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि वह इस साल गर्मियों में माता-पिता बनने वाले हैं। इसके साथ ही जॉनसन ब्रिटेन के पहले ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान तलाक और शादी की है।

जॉनसन की दूसरी पत्नी भारतीय मूल की मारिना व्हीलर थीं। दोनों तलाक के आखिरी चरण में हैं। इस महीने की शुरुआत में अपने दोनों ने तलाक की औपचारिकता को पूरा करते हुए एक वित्तीय समझौते पर पहुंचे हैं। 55 साल के जॉनसन और 31 साल की साइमंड्स जुलाई 2019 में डाउनिंग स्ट्रीट में रहने आ गए थे जब जॉनसन प्रधानमंत्री बने।

साइमंड्स जॉनसन की तीसरी पत्नी होंगी। उन्होंने सबसे पहले अलेग्रा मोस्टिन-ओवेन से 1987 में शादी की थी। 1993 में यह शादी खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने 1993 में व्हीलर से शादी की। जिससे उनके चार बच्चे हैं। जॉनसन और साइमंड्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सभी को अपनी सगाई की सूचना दी।

साइमंड्स ने लिखा, ‘आपमें से बहुत लोग पहले से जानते हैं लेकिन मेरे वो दोस्त जो अभी तक नहीं जानते हैं उन्हें मैं बताना चाहता हूं कि हमने पिछले साल के आखिर में सगाई कर ली है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =