वैश्विक

मौत की सजा: छह साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या

दुमका जिले में छह साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पोक्सो कोर्ट ने तीन आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है। मामला रामगढ़ प्रखंड का है, जहां विशेष न्यायाधीश तौफीकुल हसन की अदालत ने यह फैसला दिया है।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा घरवालों के साथ मिलकर बच्ची को ढूंढ़ने का नाटक करने लगा, इससे घर के किसी सदस्य को उस पर शक नहीं हुआ। पुलिस की खोजबीन में जब बच्ची का शव बरामद हुआ तो पुलिस को उसके चाचा पर शक हुआ। इसके बाद चाचा मिठू राय गांव छोड़कर मुंबई भाग गया। 

दरअसल, सरस्वती पूजा के मौके पर लगे मेले को देखने के लिए बच्ची पांच फरवरी को अपने ननिहाल गई थी। शाम के समय उसका चाचा मिठू राय उसे मेला देखने के बहाने ले गया। इसके बाद मिठू और उसके दो साथियों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद बच्ची की हत्या कर दी और लाश को झाड़ियों में फेंक दिया। जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने सात फरवरी को बच्ची का शव बरामद किया। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − nine =