संपादकीय विशेषMuzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना को लेकर जिले में हर तरफ मच रहा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस को लेकर जिले में हड़कंप मचा हुआ है। हर किसी की जुबान पर इसी वायरस को लेकर चर्चा है। लोग मास्क लगाकर घूमते नजर आए। हालांकि जिले में न तो कोरोना वायरस का कोई केस है और न ही कोई संदिग्ध मिला है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। भारत में कोरोना वायरस के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

जिले में भी डीएम ने खुले में मीट की बिक्री रोकने के साथ ही अन्य सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। हर तरफ कोरोना वायरस की ही चर्चा रही। जहां भी लोग मिले वे इसी की चर्चा करते रहे। डिमांड बढ़ने से मास्क के दाम बढ़ गए हैं।

मेडिकल स्टोर्स से पांच रुपये में मिलने वाला मास्क 40 रुपये तक बेचा गया। कुछ स्कूलों में मास्क मंगाने से परेशान रहे अभिभावक-नगर के कुछ स्कूलों ने बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल आने का फरमान जारी कर दिया। अभिभावक मेडिकल स्टोर्स पर मास्क तलाश करते घूमते रहे। मास्क मिले ही नहीं तो कहीं महंगे दाम पर मिल रहे थे। घबराने की जरूरत नहीं, बरतें सावधानी-मुजफ्फरनगर।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी में लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ तो शहर के जिला अस्पताल में रहती है।

यहां दवा खिड़की के साथ ही चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है। मरीज मास्क भी नहीं लगाते। ऐसे में कोरोना के खतरे से कैसे बचाव हो सकता है।

इस संबंध में सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल का कहना है कि जिले में कोरोना का कोई केस नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं। जिला अस्पताल में आने वाले मरीज भी आवश्यक सावधानी बरतें।हाथ साबुन से अच्छी तरह धोते रहें।

जिले में कोरोना का कोई केस नहीं है। किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है। मास्क की भी कोई कमी नहीं है। यदि कहीं पर किल्लत की अफवाह फैलाई जा रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। इसके लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर को निर्देश दिए हैं। – डा. प्रवीण चौपड़ा, सीएमओ।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 3 =