मांडवा तट पर नौका पलटी- 78 लोग सुरक्षित
रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह मांडवा तट पर एक नाव पलट गई। हालांकि मछुआरों और तटरक्षक बल की तत्परता से नाव में सवार सभी 78 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ, जब मांडवा से रवाना होने के कुछ ही देर बाद 78 यात्रियों को ले जा रही नाव चट्टान से टकरा गई।
Maharashtra: A ferry boat capsizes near Mandawa in Alibaug; All passengers rescued safely. https://t.co/h8ob8foI3w pic.twitter.com/tuRuTkHhbV
— ANI (@ANI) March 14, 2020
उन्होंने बताया कि चट्टानी क्षेत्र से टकराने के बाद नाव में पानी भरने लगा, जिसके कारण नाव डूबने लगी। तुरंत मरीन पुलिस और अन्य एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर दूसरी नाव में स्थानांतरित किया गया।
