वैश्विक

Covaxin के उत्पादन में गड़बड़ कर रही Bharat Biotech- WHO ने रोकी सप्लाई

WHO ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) के कोविड रोधी टीके कोवैक्सीन (Covaxin) की सप्लाई पर रोक लगा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को कहा कि उसने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित COVID-19 वैक्सीन कोवैक्सीन की संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के माध्यम से सप्लाई पर रोक लगा दिया है, साथ ही मैन्युफैक्चरर को सुविधाओं को अपग्रेड करने और निरीक्षण में पाई गई खामियों को दूर करने का सुझाव दिया है।

एक बयान के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन प्राप्त करने वाले देशों से उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह उचित कार्रवाई क्या होगी। WHO ने उन देशों को अपने टीकाकरण अभियान को जारी रखने के लिए अन्य स्वीकृत टीकों की एक सूची दी है।

अच्छी उत्पादन कार्यप्रणाली में कमी

WHO के मुताबिक, गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) यानी अच्छी उत्पादन कार्यप्रणाली में कमी के कारण ये फैसला लिया गया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैक्सीन प्रभावी है और इसकी सेफ्टी को लेकर की चिंता नहीं है, लेकिन निर्यात के लिए प्रोडक्शन के निलंबन के कारण कोवैक्सिन की सप्लाई में रुकावट आएगी।

WHO द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यह रोक 14 से 22 मार्च तक डब्ल्यूएचओ पोस्ट इमरजेंसी यूज लिस्टिंग (ईयूएल) निरीक्षण के परिणामों के बाद लगाई गई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कंपनी ने एहतियात के तौर पर निर्यात के लिए अपने प्रोडक्शन को सस्पेंड करने का फैसला किया है।

जीएमपी की कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध

डब्ल्यूएचओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी जीएमपी की कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) और डब्ल्यूएचओ को प्रस्तुत करने के लिए एक सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना विकसित कर रही है। वहीं, भारत बायोटेक की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

क दिन पहले, ही भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की तरफ से कहा गया था कि कंपनी कोरोना रोधी टीके कोवैक्सीन का प्रोडक्शन कुछ समय के लिए घटाने जा रही है। भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने कहा था कि वह सभी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में कोविड के टीके कोवैक्सीन के उत्पादन को अस्थायी रूप से कम कर रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =