Muzaffarnagar: अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया हिंदू नव वर्ष-योगेंद्र कुमार वर्मा
Muzaffarnagar: अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संपर्क भवन पर हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर एक यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारत हिंदू महासभा के अनेक हिंदू वीरों ने आहुति देकर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया
इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र कुमार वर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को हिंदुत्व की शपथ दिलाई गई एक के बाद हिंदू महासभा के सभी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचे और वहां पर प्रतीक दुकानदार को भगवा ध्वज भेंटकर हिंदू नव वर्ष मनाने का आग्रह किया
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यक्रम अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के अलावा हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौधरी कार्यालय प्रभारी सचिन जोगी कार्यालय मंत्री एडवोकेट नीलम, सह कोषाध्यक्ष गुनगुन कपूर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साक्षी वर्मा, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, महिला प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी सरोज शर्मा, नगर अध्यक्ष कमल त्यागी, महिला प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कमलेश देवी, युवा जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष विशाल शर्मा, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष राजवीर सिंह गौरव, नीरज शर्मा, आकाश जिला मंत्री शौर्य भारद्वाज, तथा शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा भी उपस्थित रहे
#WATCH हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के प्रमुख बाजारों में पहुंचे और वहां पर प्रतीक दुकानदार को भगवा ध्वज के साथ हिंदू नव वर्ष मनाने का आग्रह किया pic.twitter.com/u05j6l9uEU
— News & Features Network (@mzn_news) April 2, 2022
सभी कार्यकर्ता बाजारों में जय श्री राम का नारा लगाते हुए प्रत्येक दुकान पर भगवा झंडा लगा लगाते हुए आगे बढ़े और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए अपना समर्थन व्यापारियों से देने का अनुरोध किया इतिहास गवाह है कि पश्चिमी सभ्यता ने हमेशा विनाश का रास्ता दिखाया है
आजकल के युवा पश्चिमी सभ्यता की ओर आकर्षित हो रहे हैं हिंदू महासभा उन सभी युवाओं से अनुरोध करते हैं कि भारतीय संस्कृति को अपनाकर अपने हिंदू नव वर्ष को मनाएं और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने में अपना योगदान दें शिव चौक पर पहुंचकर सभी हिंदू वीरों ने भगवान भोलेनाथ का घंटा बजाकर हिंदू राष्ट्र का जयघोष किया।

