Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कपिल देव अग्रवाल का हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी पटेल नगर स्थित श्री एस.एस.जैन सभा-जैन स्थानक-द्वारा गुरू समर्पण वर्ष के तत्वाधान मे गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के शुभारम्भ अवसर पर कार्यक्रम का उदघाटन करने पहुंचे मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का मंदिर के संरक्षक समाजसेवी मनमोहन जैन, प्रधान राजीव जैन, उप मंत्री कार्तिकेय जैन आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जैन धर्म, धर्म ही नही अपितु एक दर्शन है जो मनुष्य को दयाभाव एवं सेवाभाव की सदप्रेरणा देता है। उन्होने कहा कि हम सभी का यह प्रयास रहना चाहिए कि हम अपने जीवन मे प्राणी मात्र के कल्याण एवं सेवाभाव की भावना को जागृत करें।

कार्यक्रम से पूर्व प्रातः साढे आठ बजे से स्वाध्यायी बन्धुओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम-गुरू स्तुति एवं गुरू गुणगान किया गया। इस पावन अवसर पर संस्था के पदाधिकारियो सहित समाज के गणमान्य लोग एवं श्रृद्धालु महिला-पुरूष एवं नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद रहे। गुरू सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष समिति केन्द्रीय, उ.प्र.एवं उत्तराखण्ड के संयोजन मे धार्मिक कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारम्भ हुआ।

 

राज्य मंत्री का किया सम्मान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के लिए प्रबुद्ध जन मंच ने सम्मान समारोह आयोजित किया ।
नवनिर्वाचित विधायक व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के लिए प्रभुद जनमंच ने सम्मान समारोह आयोजित किया कार्यक्रम में जनमंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को फुल मालाये पगड़ी व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

कार्यक्रम में प्रबुद्ध जनमंच के सरंक्षक एससी कुलश्रेष्ठ, पीयूष अग्रवाल मूलचंद रिसोर्ट, पंकज जैन, मनोज बाटला, सुरेंद्र अग्रवाल, निशांक जैन, आईआईए चेयरमैन और सभासद विपुल भटनागर, विनय सिंघल, पवन कुमार गोयल, कुशपुरी , अजय अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, प्रेरणा मित्तल, रीना अग्रवाल, जगमोहन गोयल, प्रवीण जैन, प्रिंसीपल शशि शर्मा व संजय अग्रवाल सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने जमकर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल की जमकर प्रशंसा की।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + sixteen =